क्या होगा मेरी शादी का नहीं पता...?—ज्योति सिंह का बड़ा बयान, कहा-एक ही घर में रहकर Friends की तरह जिंदगी बिताएंगी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पति से अलग रहने के बावजूद वे अक्सर अपने परिवार और भावनाओं को लेकर खुलकर बात करती हैं। इस....

क्या होगा मेरी शादी का नहीं पता...?—ज्योति सिंह का बड़ा बयान, कहा-एक ही घर में रहकर Friends की तरह जिंदगी बिताएंगी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पति से अलग रहने के बावजूद वे अक्सर अपने परिवार और भावनाओं को लेकर खुलकर बात करती हैं। इस बार उन्होंने मां बनने की इच्छा जाहिर कर सबका ध्यान खींचा है।

‎कई निजी बातें शेयर कीं

‎बनारस घूमने के दौरान अपने व्लॉग में ज्योति सिंह ने अपनी बहनों के साथ बातचीत करते हुए कई निजी बातें शेयर कीं। उन्होंने समाज की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि अक्सर उनसे पूछा जाता है कि छोटी बहन की शादी पहले कैसे हो गई, जबकि बड़ी अब भी कुंवारी है। इस पर ज्योति ने साफ कहा कि उनका परिवार ऐसी “छोटी सोच” नहीं रखता।उन्होंने बताया कि उनकी बहन जूही शादी नहीं करना चाहती थीं और जब पवन सिंह का रिश्ता आया तो वह उनके लिए आया था, जिसके बाद उनकी शादी हुई।

‎उनकी मन्नत एक बच्चे से जुड़ी है

‎ज्योति ने आगे कहा कि उन्हें बनारस आना बेहद पसंद है और वे भगवान शिव की भक्त हैं। यहां आकर उन्हें मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक मन्नत भी मांगी है, जिसे वह अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहती थीं।हालांकि, बाद में उन्होंने अपने भांजे को गोद में लेकर इशारों-इशारों में अपनी ख्वाहिश जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि उनकी मन्नत एक बच्चे से जुड़ी है और वे मां बनना चाहती हैं।वो कहती हैं कि 'आप वो मन्नत इसके रूप में देख सकते हैं। बाकी जब पूरी होगी तो मैं जरूर बताऊंगी।'

‎फ्रेंड्स की तरह जिंदगी बिताएंगी

‎वीडियो के अंत में ज्योति ने अपनी जिंदगी को लेकर अनिश्चितता भी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता उनकी शादी का भविष्य क्या होगा। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर भविष्य में सब ठीक रहा तो वे अपनी बहनों के साथ एक ही घर में रहकर फ्रेंड्स की तरह जिंदगी बिताएंगी।

‎दोनों के रिश्ते में खटास

‎गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 7 मार्च 2018 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और तब से वे अलग रह रहे हैं। फिलहाल दोनों का तलाक नहीं हुआ है।