अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की चपेट में आया गोपालगंज का लाल, दुबई के शिप पर मिसाइल हमले में गई जान

मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। वह स्थानीय जूता-चप्पल व्यवसायी संजय गुप्ता के पुत्र थे।  सोनू पिछले दो वर्षों से दुबई की एक मर्चेंट शिप (व्यापारिक जहाज) पर कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात सोनू के साथ जहाज पर काम करने वाले सहकर्मियों ने फोन कर इस घटना की जानकारी दी।

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की चपेट में आया गोपालगंज का लाल, दुबई के शिप पर मिसाइल हमले में गई जान

DESWA DESK : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान ईरान की ओर से अमेरिका के सैन्य ठीकाने पर हुए मिसाइल हमले में गोपालगंज जिले के एक युवक की मौत हो गई। वह दो वर्षों से दुबई की एक व्यापारिक जहाज पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। वह
स्थानीय जूता-चप्पल व्यवसायी संजय गुप्ता के पुत्र थे।  सोनू पिछले दो वर्षों से दुबई की एक मर्चेंट शिप (व्यापारिक जहाज) पर कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात सोनू के साथ जहाज पर काम करने वाले सहकर्मियों ने फोन कर इस घटना की जानकारी दी। सहयोगियों के अनुसार, ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर लगातार हवाई और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। इसी दौरान एक भीषण हमले का शिकार वह जहाज भी हो गया जिसपर सोनू मौजूद था।

जहाज पर अचानक आसमान से आग के गोला के साथ मिसाइल का मलबा आ गिरा और इसकी चपेट में आने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू के साथ काम करने वाले अन्य भारतीय और विदेशी सहकर्मियों ने फोन पर बताया कि युद्ध क्षेत्र के करीब होने के कारण पूरा इलाका दहला हुआ है। लगातार हो रहे हवाई हमलों और धमाकों की आवाज से जहाज पर मौजूद कर्मियों में दहशत है। उधर, पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्रालय और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुहार लगाई है कि युद्ध क्षेत्र से सोनू के शव को जल्द से जल्द सम्मानजनक तरीके से भारत लाया जाए।