‘अपराधी सिर्फ अपराधी है’, AI और हरे गमछे पर CM सम्राट का बड़ा बयान

पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित AI समिट का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास, टेक्नोलॉजी, सुशासन और कानून-व्यवस्था को लेकर कई बड़े बयान दिए। मुख्यमंत्री...

‘अपराधी सिर्फ अपराधी है’, AI और हरे गमछे पर CM सम्राट का बड़ा बयान

पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित AI समिट का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास, टेक्नोलॉजी, सुशासन और कानून-व्यवस्था को लेकर कई बड़े बयान दिए। मुख्यमंत्री ने बाहर रह रहे बिहारियों से राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की, वहीं काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी।

बिहार के विकास में सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बिहारी देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे हैं, वे वहीं से भी बिहार के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर बिहारी को अपनी मिट्टी का कर्ज उतारने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही लोगों से बिहार लौटकर राज्य के विकास में भागीदारी निभाने की भी अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जहां है, वह अपनी कर्मभूमि से भी जन्मभूमि के लिए योगदान दे सकता है। बिहार लौटिए, यह तो मैं कहूंगा ही. .लेकिन जो लोग देश-दुनिया में अच्छा काम कर रहे हैं, वे वहां रहकर भी बिहार के लिए कुछ कर सकते हैं।

काम लटकाने वाले अफसर होंगे सस्पेंड

CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के काम में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 दिन में काम पूरा नहीं होने पर पहला नोटिस, 20 दिन पर दूसरा और 25 दिन पर तीसरा नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद 30 दिन के भीतर संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार का “सहयोग कार्यक्रम” पंचायत-पंचायत तक पहुंच रहा है। इसके जरिए लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और टेक्नोलॉजी के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।

हरे गमछे वाले’ बयान पर चर्चा

AI तकनीक का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए AI कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर AI सिस्टम को कहा जाए कि “हरे गमछे वाले को पकड़ना है”, तो वह उसे पहचान सकता है हालांकि उन्होंने तुरंत यह भी स्पष्ट किया कि उनका इशारा किसी खास व्यक्ति या समुदाय की ओर नहीं है ।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए अपराधी सिर्फ अपराधी है, उसकी कोई जाति या धर्म नहीं होता। वहीं कानून-व्यवस्था को लेकर CM ने पुलिस अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो अपराधी पुलिस को चुनौती देगा, उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराध किसी भी जाति या धर्म से बड़ा नहीं है और पुलिस को कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी गई है।