बंगाल में बीजेपी का ऐतिहासिक उदय, शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर बंगाल में बीजेपी सरकार के नए दौर की...
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर बंगाल में बीजेपी सरकार के नए दौर की शुरुआत कर दी। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल R. N. Ravi ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। देशभर के कम से कम 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस ऐतिहासिक मौके के गवाह बने।
तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत
पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने के साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत हो गया है और बीजेपी ने बंगाल की सत्ता पर पहली बार कब्जा जमाया है।
शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना बीजेपी के लिए सिर्फ राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही संगठनात्मक और वैचारिक लड़ाई की बड़ी सफलता माना जा रहा है। कभी टीएमसी के प्रभावशाली नेता रहे अधिकारी ने बीजेपी में शामिल होने के बाद बंगाल की राजनीति में पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे
।













