बिहार में तबादलों की बौछार: परिवहन, शिक्षा, राजस्व और खनिज विभाग के 500 से अधिक अफसर-कर्मियों का ट्रांसफर
बिहार में सरकार ने जून महीने के आखिरी दिन यानी सोमवार (30 जून) को बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया को अंजाम दिया। करीब 500 से अधिक अफसरों और कर्मियों का तबादला विभिन्न विभागों में किया गया है। इनमें शिक्षा, परिवहन, राजस्व, और खनिज जैसे अहम विभाग शामिल हैं।शिक्षा विभाग में पांच दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, वहीं राजस्व विभाग ने 117 सीओ और राजस्व कर्मियों, खनिज विभाग ने 21 पदाधिकारियों, ...

बिहार में सरकार ने जून महीने के आखिरी दिन यानी सोमवार (30 जून) को बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया को अंजाम दिया। करीब 500 से अधिक अफसरों और कर्मियों का तबादला विभिन्न विभागों में किया गया है। इनमें शिक्षा, परिवहन, राजस्व, और खनिज जैसे अहम विभाग शामिल हैं।शिक्षा विभाग में पांच दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, वहीं राजस्व विभाग ने 117 सीओ और राजस्व कर्मियों, खनिज विभाग ने 21 पदाधिकारियों, और परिवहन विभाग ने तीन डीटीओ का तबादला किया है।
साकेत रंजन बने पटना के जिला शिक्षा अधिकारी
बता दें कि सोमवार को राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर तबादले किए।साकेत रंजन को पटना का जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।नालंदा के जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार को पटना प्रमंडल में क्षेत्रिय उपशिक्षा निदेशक बनाया गया है। वहीं, परिवहन विभाग ने तीन जिलों के जिला परिवहन अधिकारियों का भी तबादला किया। राजस्व विभाग ने बड़े फेरबदल किए और कुल 117 सीओ और राजस्व कर्मचारियों को बदला। इनमें 72 अंचलाधिकारियों का ट्रांसफर और नयी पोस्टिंग शामिल हैं। राजस्व कर्मचारी संवर्ग के 45 कर्मियों का तबादला किया गया।
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल
परिवहन विभाग ने भी तीन डीटीओ का तबादला किया। शशि शेखरम को गोपालगंज और रामबाबू को मधुबनी तो रवि रंजन को कैमूर का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया। शशि शेखरम के पास सुपौल डीटीओ और रवि रंजन के पास सीवान डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।शिक्षा विभाग ने करीब पांच दर्जन अधिकारियों का तबादला किया है।जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के 12, डीपीटो स्तर के 27 और विभिन्न बोर्ड में 13 पदाधिकारियों का तबादला किया गया। डायट के 11 व्याख्याताओं को भी इधर से उधर किया गया।
खनिज विभाग में भी हुआ बदलाव
वहीं खान एवं भूतत्व विभाग में 21 जिला खनिज विकास पदाधिकारियों का तबादला हुआ। पटना के खनिज विकास पदाधिकारी सर्वेश कुमार संभव को अब सारण भेजा गया है। जबकि गया के खनिज विकास पदाधिकारी कार्तिकेय कुमार को पटना का खनिज विकास पदाधिकारी बना दिया गया। पटना मुख्यालय में तैनात रणधीर कुमार को रोहतास की कमान दी गयी।