राजनीति के बाद अब एंटरटेनमेंट में एंट्री, ‘भोजपुरी बवाल’ में दिखेगा तेजप्रताप यादव का नया अंदाज

कभी बांसुरी बजाते कृष्ण भक्त, कभी साधु-संत के वेश में और कभी पायलट बनकर सुर्खियां बटोरने वाले Tej Pratap Yadav अब भोजपुरी मनोरंजन की दुनिया में नया धमाका करने जा रहे हैं। बिहार की...

राजनीति के बाद अब एंटरटेनमेंट में एंट्री, ‘भोजपुरी बवाल’ में दिखेगा तेजप्रताप यादव का नया अंदाज

कभी बांसुरी बजाते कृष्ण भक्त, कभी साधु-संत के वेश में और कभी पायलट बनकर सुर्खियां बटोरने वाले Tej Pratap Yadav अब भोजपुरी मनोरंजन की दुनिया में नया धमाका करने जा रहे हैं। बिहार की राजनीति के सबसे अलग अंदाज वाले नेताओं में गिने जाने वाले तेज प्रताप अब जल्द ही भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगे। उनके इस नए अवतार की चर्चा राजनीति से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक तेज हो गई है।

चमक-दमक के पीछे की असली जिंदगी दिखाने का दावा

भोजपुरी इंडस्ट्री का यह नया रियलिटी शो दर्शकों को सितारों की चमक-दमक के पीछे की असली जिंदगी दिखाने का दावा कर रहा है। शो में भोजपुरी सिनेमा के बड़े चेहरे जैसे Pawan Singh, Dinesh Lal Yadav, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani एक साथ दिखाई देंगे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तेज प्रताप यादव की एंट्री को लेकर हो रही है, क्योंकि राजनीति और भोजपुरी मनोरंजन का यह मेल दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव माना जा रहा है।

कलाकारों की मस्ती, इमोशनल मोमेंट्स, दोस्ती, संघर्ष ..

‘भोजपुरी बवाल’ सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि भोजपुरी सितारों की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी की झलक भी होगा। कैमरे के सामने कलाकारों की मस्ती, इमोशनल मोमेंट्स, दोस्ती, संघर्ष और पर्दे के पीछे की कहानियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। दावा किया जा रहा है कि शो में कई ऐसे किस्से और खुलासे सामने आएंगे, जिनसे अब तक फैंस अनजान रहे हैं।

दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रहा

तेज प्रताप यादव पहले भी अपने अनोखे अंदाज से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोरते रहे हैं। ऐसे में अब उनका भोजपुरी रियलिटी शो में आना दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजनीति के इस चर्चित चेहरे का मनोरंजन वाला अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है और ‘भोजपुरी बवाल’ सच में कितना बवाल मचाता है।