पटना में भगवा सैलाब, BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष के लिए हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर, डिप्टी सीएम जाम में फंसे
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान और भाजपा प्रदेश कार्यालय तक उनका भव्य रोड शो हुआ, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।भगवा झंडे, ढोल-नगाड़े और नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान पटना की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा भारी ट्रैफिक जाम लग गया। उपमुख्यमंत्री ...
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान और भाजपा प्रदेश कार्यालय तक उनका भव्य रोड शो हो रहा है। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद हैं।साथ ही साथ हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।भगवा झंडे, ढोल-नगाड़े और नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस दौरान पटना की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा भारी ट्रैफिक जाम लग गया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय समेत कई नेता अपने वाहन छोड़ पैदल एयरपोर्ट पहुंचे।
हर कोई जाम में फंसा नजर आये
बता दें कि क्या आम और क्या खास हर कोई जाम में फंसा नजर आये। नितिन नवीन के स्वागत में पटना का ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। वहीं 45 वर्ष की आयु में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले नितिन नबीन के लिए पटना एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान और भाजपा प्रदेश कार्यालय तक निकलने वाला विशाल रोड शो संगठन की ताक़त, एकजुटता और जोश का खुला इज़हार माना जा रहा है।
मखाना की माला पहनाकर नितिन नबीन का स्वागत
भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने एयरपोर्ट पर मखाना की माला पहनाकर नितिन नबीन का स्वागत किया। वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शॉल और पुष्प गुच्छ भेंटकर नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि पटना एयरपोर्ट से निकलते ही कार्यकर्ताओं का सैलाब, भगवा झंडे, ढोल-नगाड़े और नारों के साथ उनका काफिला शहर की सड़कों से गुजरता रहा।दरअसल यह रोड शो केवल स्वागत यात्रा नहीं, बल्कि इस रोड शो के जरिए यह पैगाम दिया गया कि बिहार भाजपा में नितिन नबीन की हैसियत और भूमिका कितनी अहम है।
बच्चे हाथों में उत्साह के साथ नारे लगा रहे थे
वहीं इस स्वागत कार्यक्रम में एक अनोखी घटना देखने को मिली। एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को कार्यक्रम में बुलाया गया और उनके हाथों में भाजपा का झंडा थमा दिया गया। बच्चे देशभक्ति और वीर जवानों के गानों पर नाचते और गाते नजर आए। स्कूली ड्रेस में आई कार्ड लगाए हुए बच्चे नितिन नवीन के लिए नारेबाजी कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चे हाथों में भाजपा के झंडे लिए उत्साह के साथ नारे लगा रहे थे।













