दरभंगा विवाद के बाद एनडीए ने किया बिहार बंद का ऐलान,महिला मोर्चा संभालेंगी कमान
दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से एक मां के खिलाफ भद्दी गालियां दिए जाने को लेकर एनडीए ने कड़ा विरोध जताया है। एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। आपात सेवाओं और रेल को इस बंद से अलग रखा गया है ताकि आम जनता को असुविधा न हो। बीजेपी कार्यालय में सभी NDA के प्रदेश अध्यक्ष ने पीसी कर इसकी जानकारी दी है।प्रदेश अध्यक्ष दिलीप....

दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से एक मां के खिलाफ भद्दी गालियां दिए जाने को लेकर एनडीए ने कड़ा विरोध जताया है। एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। आपात सेवाओं और रेल को इस बंद से अलग रखा गया है ताकि आम जनता को असुविधा न हो। बीजेपी कार्यालय में सभी NDA के प्रदेश अध्यक्ष ने पीसी कर इसकी जानकारी दी है।प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लोगों से शांतिपूर्वक बिहार बंद का समर्थन करने की अपील की।
महिलाएं इस बंद को सफल बनाएंगी
वहीं इस घटना को लोकतंत्र पर कलंक बताते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि मां को भगवान का रूप माना जाता है और ऐसे मंच से अपमानित करना पूरे बिहार को शर्मसार करता है। उन्होंने कहा कि आज तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर कोई खेद प्रकट नहीं किया, जो दुखद है। इस बंद को खास बनाने के लिए पहली बार बीजेपी महिला मोर्चा और एनडीए की सभी महिला इकाइयां मोर्चा संभालेंगी। जायसवाल ने कहा कि मां-बहनों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और महिलाएं इस बंद को सफल बनाएंगी।
पीएम मोदी हुए भावुक
जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार को बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी लोगों को संबोधित करते-करते भावुक हो गए। पीएम मोदी ने पिछले महीने महागठबंधन के एक कार्यक्रम में उन पर और उनकी दिवंगत मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों का जवाब दिया। वहीं अब पूरा NDA पीएम मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर इसका विरोध जताने वाला है।