अनंत सिंह का चुनावी अभियान मोकामा में शुरू, जीत सुनिश्चित करने की तैयारी,कार्यकर्ता के घर खाया कद्दू भात
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से शुरू हो गया है। इसी अवसर पर, मोकामा विधानसभा क्षेत्र से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह ने अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत.....
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज नहाए खाएं से शुरू हो गया है। इसी अवसर पर, मोकामा विधानसभा क्षेत्र से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह ने अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।जनसंपर्क के दौरान अनंत सिंह ने क्षेत्र की जनता से मुलाकात करते हुए कद्दू-भात खाया और व्रतियों द्वारा दिए गए प्रसाद को भी ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सीट पर जीत सुनिश्चित करने का संदेश भी साझा किया।
मोकामा सीट इस बार हॉट सीट
बता दें कि मोकामा विधानसभा सीट इस बार चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अनंत सिंह के सामने बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनावी मैदान में हैं। दोनों नेताओं के बीच मुकाबला दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
मोकामा का राजनीतिक परिदृश्य
मोकामा क्षेत्र को अनंत सिंह का सदियों से गढ़ माना जाता है और यहां उन्हें लोग प्यार से “छोटे सरकार” के नाम से पुकारते हैं। हालांकि चुनावी मुकाबला वीणा देवी के खिलाफ है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे अनंत सिंह बनाम सूरजभान सिंह का प्रत्यक्ष मुकाबला मान रहे हैं।













