BJP का बड़ा फैसला, संजय सरावगी बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार संगठन में एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब एनडीए हालिया राजनीतिक घटनाओं में मजबूती के साथ उभरा है। दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले संजय सरावगी बीजेपी के अनुभवी और...............

BJP का बड़ा फैसला, संजय सरावगी बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार संगठन में एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब एनडीए हालिया राजनीतिक घटनाओं में मजबूती के साथ उभरा है। दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले संजय सरावगी बीजेपी के अनुभवी और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। वे 2005 से लगातार दरभंगा विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं और मिथिला क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है। 

कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया 
छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले संजय सरावगी ने संगठन में विभिन्न स्तरों पर काम करते हुए नेतृत्व की इस अहम भूमिका तक का सफर तय किया है।वैश्य समाज से आने वाले संजय सरावगी ने पार्टी में रहते हुए कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है। उल्लेखनीय है कि इस बार बिहार मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अब पार्टी ने उन्हें संगठन की कमान सौंपकर अपने भरोसे का स्पष्ट संदेश दिया है।

बीजेपी की दीर्घकालिक रणनीति का भी अहम हिस्सा 
बता दें कि बीजेपी में यह बदलाव राष्ट्रीय स्तर पर लागू किए जा रहे एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के अनुरूप किया गया है। इसी नीति के तहत उद्योग मंत्री बनाए गए दिलीप कुमार जायसवाल से प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व हटाए जाने की अटकलें लंबे समय से चल रही थीं। अंततः पार्टी नेतृत्व ने बिहार संगठन की बागडोर संजय सरावगी को सौंपने का निर्णय लिया।संजय सरावगी की यह नियुक्ति न केवल संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, बल्कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनज़र बीजेपी की दीर्घकालिक रणनीति का भी अहम हिस्सा है। बता दें कि संजय सरावगी पहली बार फरवरी 2005 में दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार विधायक निर्वाचित हुए। 2017 में बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति रहे।फरवरी 2025 में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री चुने गए।