बिहार ठिठुरा: घना कोहरा, पछुआ हवा और बूंदाबांदी के आसार, 20 मीटर विजिबिलिटी
बिहार में दिसंबर की ठंड अब अपने सबसे सख्त चरण में पहुंच चुकी है। घना कोहरा, सिहरन भरी पछुआ हवाएं और शीतलहर पहले से ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं, वहीं अब बारिश की संभावना ने चिंता और बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 17 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे उत्तर भारत के मौसम को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है, जिसका असर बिहार में भी साफ नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह पटना, भागलपुर, बांका, लखीसराय....
बिहार में दिसंबर की ठंड अब अपने सबसे सख्त चरण में पहुंच चुकी है। घना कोहरा, सिहरन भरी पछुआ हवाएं और शीतलहर पहले से ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं, वहीं अब बारिश की संभावना ने चिंता और बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 17 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे उत्तर भारत के मौसम को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है, जिसका असर बिहार में भी साफ नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह पटना, भागलपुर, बांका, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, बेतिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में घना कोहरा छाया है। पटना के कई इलाकों में विजिबिलिटी 20 मीटर है।
ठंडी पछुआ हवाएं बिहार तक पहुंच रही हैं
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय यह विक्षोभ अब मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में संभावित भारी बर्फबारी के कारण ठंडी पछुआ हवाएं बिहार तक पहुंच रही हैं। इन्हीं हवाओं के चलते राज्य में ठंड की तीव्रता बढ़ गई है। आने वाले दिनों में कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी के भी आसार हैं, जिससे दिन में भी ठंड का असर बना रह सकता है।
तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया
राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। समस्तीपुर का पूसा और भागलपुर का सबौर फिलहाल बिहार के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल हैं। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान भले ही करीब 14 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, लेकिन तेज पछुआ हवाओं के कारण सुबह और शाम की ठंड ज्यादा चुभने लगी है। IMD का अनुमान है कि अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है, जिससे ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने का खतरा बढ़ गया है।
शीतलहर और घने कोहरे के और तेज होने की चेतावनी
मौसम विभाग ने 22 दिसंबर के बाद बिहार में शीतलहर और घने कोहरे के और तेज होने की चेतावनी जारी की है। विजिबिलिटी बेहद कम रहने की आशंका है, जिसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ रहा है। बेतिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी और पटना समेत कई जिलों में कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।ठंड और कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी साफ दिख रहा है।
सुबह और रात में हल्की से मध्यम ठंड बनी रहेगी
राजधानी पटना की बात करें तो फिलहाल सुबह और रात में हल्की से मध्यम ठंड बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रह सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। आज घने कोहरे के कारण राजधानी में विजिबिलिटी घटकर 50 से 100 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 दिसंबर के बाद ठंड का असर और तेज होगा। पहाड़ों पर बर्फबारी जितनी बढ़ेगी, बिहार में ठिठुरन उतनी ही ज्यादा महसूस की जाएगी। 22 दिसंबर के बाद कई इलाकों में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे जा सकता है, जिससे ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनने की पूरी संभावना













