बाहुबली अनंत सिंह का नया अंदाज!,काला चश्मा-ट्रैक सूट में दिखे, JP सेतु पर बेटे को सिखाई घुड़सवारी

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि अपने बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखाने का उनका अनोखा अंदाज है। पटना के जे पी सेतु के पास सामने आई तस्वीरों में अनंत सिंह काले चश्मे और ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में वह करीब 2.5 करोड़ की रेंज रोवर में बैठे-बैठे घोड़े को दौड़ाते दिखते हैं। घोड़े पर उनका.....

बाहुबली अनंत सिंह का नया अंदाज!,काला चश्मा-ट्रैक सूट में दिखे, JP सेतु पर बेटे को सिखाई घुड़सवारी

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि अपने बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखाने का उनका अनोखा अंदाज है। पटना के जे पी सेतु के पास सामने आई तस्वीरों में अनंत सिंह काले चश्मे और ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में वह करीब 2.5 करोड़ की रेंज रोवर में बैठे-बैठे घोड़े को दौड़ाते दिखते हैं। घोड़े पर उनका केयरटेकर सवार है, जबकि अनंत सिंह गाड़ी से ही कमांड देते नजर आते हैं।

 बेटे को सिखा रहे हैं घुड़सवारी के गुर
बता दें कि अनंत सिंह को घोड़ों का खासा शौक है और उनके पास कई महंगे घोड़े हैं। हालिया तस्वीरों और वीडियो में उनका बेटा अभिनव काले घोड़े पर सवार दिख रहा है। अनंत सिंह उसे संतुलन और नियंत्रण के गुर सिखाते नजर आते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी पटना स्थित उनके आवास का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अभिनव सफेद घोड़े पर सवार होकर आता है। उस दौरान अनंत सिंह उसे समझाते हैं—“धीरे-धीरे, आराम से”, जो उनके एक सख्त लेकिन स्नेही पिता के रूप को भी दिखाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
अभिनव को घुड़सवारी सिखाने के ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोगों को अनंत सिंह का यह अलग अंदाज काफी आकर्षक लग रहा है। जहां एक तरफ उनका दबंग राजनीतिक व्यक्तित्व है, वहीं दूसरी ओर एक पिता के रूप में उनका सहज और सिखाने वाला रूप भी सामने आ रहा है।कुल मिलाकर, अनंत सिंह इन दिनों राजनीति से अलग अपने शौक और परिवार के साथ बिताए जा रहे समय को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।