बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव! इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे नीतीश कुमार, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट

बिहार की सियासत एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के संकेत देते हुए आधिकारिक आवास 1 अणे मार्ग खाली करना शुरू कर दिया है। सामान को 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टरों के जरिए सामान बाहर ले जाया जा रहा है। यह शिफ्टिंग 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में ....

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव! इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे नीतीश कुमार, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट

बिहार की सियासत एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के संकेत देते हुए आधिकारिक आवास 1 अणे मार्ग खाली करना शुरू कर दिया है। सामान को 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टरों के जरिए सामान बाहर ले जाया जा रहा है। यह शिफ्टिंग 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में की जा रही है, जिसे लंबे समय से नीतीश कुमार के पसंदीदा ठिकाने के रूप में जाना जाता है।

14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले, उन्होंने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है। ऐसे में 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है।CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में रहेंगे, जो कि लालू प्रसाद यादव के आवास के बेहद करीब है। दोनों बंगलों के बीच की दूरी महज करीब 200 मीटर बताई जा रही है, जिससे सियासी गलियारों में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

7 सर्कुलर रोड का खास कनेक्शन
बता दें कि 7 सर्कुलर रोड स्थित यह बंगला नीतीश कुमार की खास पसंद रहा है। उन्होंने खुद इसकी निगरानी में निर्माण करवाया था। यह भवन भूकंपरोधी तकनीक से तैयार किया गया है और इसके लॉन में कोलकाता से मंगाई गई खास घास लगाई गई है।2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था और जीतन राम मांझी को CM बनाया था, तब वे इसी बंगले में रहने आ गए थे। बाद में यहीं से उन्होंने सियासी वापसी की पटकथा लिखी और 2015 में दोबारा मुख्यमंत्री बने।मुख्यमंत्री बनने के बाद भले ही वे 1 अणे मार्ग चले गए, लेकिन 7 सर्कुलर रोड बंगले को अपने पास बनाए रखा।वहीं  विपक्ष ने इस पर दो सरकारी आवास रखने का आरोप लगाया, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप से मुख्य सचिव के नाम आवंटित कर दिया गया।