भोजपुरी स्टार पवन सिंह का रियलिटी शो में धमाल, आकृति संग Chemistry हिट,कहा-आई लव यू....., फैंस बोले- नई भाभी मिल गई
भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शुरुआत में वे कम बोलते दिखे, लेकिन अब खुलकर अपने अंदाज से शो में धमाल मचा रहे हैं। उनके मजाकिया अंदाज से लेकर गुस्से तक, सब कुछ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।शो में एंट्री के साथ ही पवन सिंह की मुलाकात सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति नेगी से हुई, और तभी से दोनों की जोड़ी...........

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शुरुआत में वे कम बोलते दिखे, लेकिन अब खुलकर अपने अंदाज से शो में धमाल मचा रहे हैं। उनके मजाकिया अंदाज से लेकर गुस्से तक, सब कुछ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।शो में एंट्री के साथ ही पवन सिंह की मुलाकात सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति नेगी से हुई, और तभी से दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। एक एपिसोड में जब आकृति ने पवन की मदद से टास्क पूरा किया तो खुशी के मारे उन्होंने पवन सिंह से कहा – “पवन जी, आई लव यू”।इस पर पवन सिंह ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया – “थैंक्यू सो मच बेटा, आई लव यू”। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पवन सिंह-आकृति नेगी की जोड़ी छा गई
बता दें कि राइज एंड फॉल शो के जरिए जैसे ही पवन सिंह ने घर में एंट्री ली तो उनकी मुलाकात आकृति नेगी से हुई। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दोनों के बीच हुई बातचीत लोगों को खूब पसंद आई। पहले एपिसोड में जब पवन और आकृति की बातचीत हुई तो पवन ने आकृति को पहली भोजपुरी फिल्म भी ऑफर कर दी।अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जब आकृति नेगी पवन सिंह को आई लव यू बोलती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पवन सिंह और आकृति नेगी एक टास्क कर रहे होते हैं। इसमें पवन सिंह की मदद से आकृति वो टास्क पूरा कर देती है। इसके बाद खुशी ने झूमते हुए आकृति पवन सिंह को बोलती है,"पवन जी, आई लव यू"। इसके बाद पवन सिंह का भी गजब जवाब आता है। वो बोलते हैं, "थैंक्यू सो मच बेटा, आई लव यू..."
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।कॉमेंट बॉक्स में भी लोग मजेदार कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "लगता है नई भाभी मिल गई।" जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा,"दोनों की जोड़ी मस्त है।" बता दें कि आकृति नेगी को एमटीवी रोडीज (2023) से पहचान मिली और फिर 2024 में आकृति ‘स्पिल्ट्सविला’ के 15वें सीजन की विनर बनीं। अब ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह संग उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है।