समस्तीपुर में घूसखोरी पर बड़ा एक्शन: रोसड़ा अस्पताल का लिपिक 1 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडलीय अस्पताल, रोसड़ा में तैनात एक उच्च..
समस्तीपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडलीय अस्पताल, रोसड़ा में तैनात एक उच्च वर्गीय लिपिक अनिल राम को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।निगरानी टीम ने शिकायत के आधार पर पहले पूरे मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया।
लिपिक द्वारा कमीशन की मांग
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में कार्यरत एक्स-रे टेक्नीशियन देवेन्द्र मंडर, जो नवंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, अपने एरियर, सात साल के बकाया वेतन और सेवांत लाभ की करीब एक करोड़ रुपये की राशि के भुगतान के लिए प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि इस भुगतान के बदले लिपिक द्वारा कमीशन की मांग की जा रही थी।
आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया
लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर देवेन्द्र मंडर ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।इस कार्रवाई के बाद अस्पताल समेत पूरे स्वास्थ्य महकमे में अफरा-तफरी का माहौल है।













