बिहार विधानसभा चुनाव 2025:, NDA प्रत्याशियों की घोषणा टली, कल जारी होगी सूची, 15-18 अक्टूबर के बीच होंगे नामांकन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा रविवार को कर दी गई थी। अब सभी की नजरें प्रत्याशियों की सूची पर थीं, जिसे आज सोमवार शाम 4 बजे एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाना था। लेकिन अब यह घोषणा एक...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा रविवार को कर दी गई थी। अब सभी की नजरें प्रत्याशियों की सूची पर थीं, जिसे आज सोमवार शाम 4 बजे एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाना था। लेकिन अब यह घोषणा एक दिन के लिए टाल दी गई है।
सीट बंटवारे का फॉर्मूला
एनडीए में शामिल दलों के बीच सीटों का बंटवारा इस प्रकार हुआ है: भारतीय जनता पार्टी (BJP): 101 सीट,जनता दल (यूनाइटेड) - JDU: 101 सीट,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) - लोजपा (आर): 29 सीट,हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) - जीतनराम मांझी: 6 सीट,,रालोमो - उपेंद्र कुशवाहा: 6 सीट।
उम्मीदवारों की सूची अब कल होगी जारी
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि अब मंगलवार को एनडीए के सभी पांचों घटक दल अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेंगे।उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशी 15 से 18 अक्टूबर के बीच पूरे राज्य में नामांकन करेंगे। इस दौरान एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री और अन्य प्रमुख नेता नामांकन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।
पीएम मोदी और अमित शाह की रैलियां भी प्रस्तावित
दिलीप जायसवाल ने यह भी जानकारी दी कि आगामी दिनों में बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कई रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन चुनावी सभाओं को लेकर कार्यकर्ता और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रमों की तारीख और स्थान की घोषणा जल्द की जाएगी।एनडीए के प्रत्याशियों की घोषणा और नामांकन की प्रक्रिया अब पूरी तरह से अंतिम चरण में पहुंच गई है। वहीं आगामी चार दिनों में बिहार की राजनीति और चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।