Bihar Assembly Elections 2025: तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे,दो चरणों में हो सकता है मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब बस कुछ ही घंटों दूर है। चुनाव आयोग सोमवार, 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे दिल्ली से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें चुनाव की आधिकारिक तारीखों के साथ यह भी स्पष्ट होगा कि मतदान कितने चरणों में संपन्न होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार चुनाव दो चरणों में हो सकता है।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पहले ही साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव 22 नवंबर से पहले संपन्न हो जाएगा। बिहार में....

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब बस कुछ ही घंटों दूर है। चुनाव आयोग सोमवार, 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे दिल्ली से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें चुनाव की आधिकारिक तारीखों के साथ यह भी स्पष्ट होगा कि मतदान कितने चरणों में संपन्न होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार चुनाव दो चरणों में हो सकता है।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पहले ही साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव 22 नवंबर से पहले संपन्न हो जाएगा। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
कुल 90,000 बूथ होंगे
बता दें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।आयोग ने 4 और 5 अक्टूबर को बिहार का दौरा किया था। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजनीतिक दलों, अधिकारियों और पुलिस विभाग से संपर्क किया और कानून व्यवस्था, मतदान केंद्रों की व्यवस्था समेत चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। वहीं चुनाव से ठीक पहले कई बदलाव भी किए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार एक मतदान केंद्र में 1,200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। बिहार में कुल 90,000 बूथ होंगे और किसी भी बूथ पर 1,200 से ज्यादा वोटरों का नाम नहीं रहेगा। इससे लंबी लाइनें और वोटिंग में देरी जैसी समस्याओं को रोका जा सकेगा।
2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए थे
पिछले चुनावों की तुलना करें तो 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर वोटिंग हुई थी, दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान हुआ था। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।इस बार आयोग ने मतदान प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने की तैयारी की है, ताकि हर मतदाता आसानी से अपने मत का प्रयोग कर सके। वहीं अब जनता की नजरें आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जब बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा।