बिहार कैबिनेट की दूसरी बैठक: 63 अहम एजेंडों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री सचिवालय में बुधवार शाम 5 बजे से शुरू हुई इस बैठक में कुल 63 एजेंडों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट..

बिहार कैबिनेट की दूसरी बैठक: 63 अहम एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की दूसरी बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय में शाम 5 बजे आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 63 एजेंडों पर मंजूरी दी गई।बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली थी

‎इससे पहले 22 अप्रैल को कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली थी। पहली बैठक का सबसे बड़ा फैसला राज्य के 11 शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने से जुड़ा था।

‎जमीन की खरीद-बिक्री पर अस्थायी रोक

‎सरकार ने इन टाउनशिप परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री पर अस्थायी रोक भी लगा दी है।मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर और छपरा के आसपास जमीन की खरीद-बिक्री पर 30 जून 2027 तक रोक लागू रहेगी। वहीं पटना, सोनपुर, गया, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर में यह प्रतिबंध 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।