बिहार में मौसम का यू- टर्न:,पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाएं

बिहार में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने ...

बिहार में मौसम का यू- टर्न:,पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाएं

बिहार में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। राजधानी पटना समेत बक्सर और सिवान में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं कैमूर और मधुबनी में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

इसके अलावा बांका, जमुई और बगहा में भी बारिश दर्ज की गई।

वहीं मुजफ्फरपुर, किशनगंज समेत करीब 6 जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम के और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।