दिल्ली फायरिंग कांड: बिहार के युवक की मौत के बाद CM सम्राट चौधरी का 8 लाख मुआवजे का ऐलान

दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना घटी, जहां पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने दो युवकों पर गोली चला दी. इस फायरिंग में बिहार के खगड़िया निवासी पांडव कुमार की..

दिल्ली फायरिंग कांड: बिहार के युवक की मौत के बाद CM सम्राट चौधरी का 8 लाख मुआवजे का ऐलान

राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नशे में धुत एक पुलिसकर्मी द्वारा की गई फायरिंग में बिहार के एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

‎पुलिसकर्मी ने अचानक फायरिंग कर दी

‎जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे।रात करीब 2 बजे जब वे द्वारका इलाके से गुजर रहे थे, तभी आरोपी हेड कांस्टेबल ने उन्हें रोका। बताया जा रहा है कि वह उस समय नशे में था। उसने युवकों से पूछताछ के दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी।जब आसपास मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया, तो पुलिसकर्मी ने अचानक फायरिंग कर दी। इस दौरान खगड़िया निवासी पांडव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए।

‎मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

‎पुलिस के अनुसार, पांडव कुमार उत्तम नगर की प्रजापति कॉलोनी में रहते थे और जोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे। वह अपने दोस्त रूपेश के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यह सहायता राशि श्रम संसाधन विभाग और मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।

‎पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

‎घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।बता दें कि इस घटना को लेकर बिहार में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है, वहीं सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने की बात कह रही है।