CM नीतीश कुमार के परिवार में शोक, IGIMS में इलाज के दौरान सासु मां का निधन,अंतिम विदाई में शामिल हुए मुख्यमंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुख्यमंत्री की सासु मां विद्यावती देवी (90 वर्ष) का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और पटना के आईजीआईएमएस में इलाजरत थीं। शुक्रवार को शाम 6:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।शनिवार को पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जजा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश......

CM नीतीश कुमार के परिवार में शोक, IGIMS में इलाज के दौरान सासु मां का निधन,अंतिम विदाई में शामिल हुए मुख्यमंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुख्यमंत्री की सासु मां विद्यावती देवी (90 वर्ष) का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और पटना के आईजीआईएमएस में इलाजरत थीं। शुक्रवार को शाम 6:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।शनिवार को पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जजा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ बांस घाट पहुंचे हैं। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सहित कई परिजन और शुभचिंतक भी अंतिम विदाई में शामिल हुए।

पिछले करीब दो महीनों से आईजीआईएमएस में भर्ती
परिजनों के मुताबिक, विद्यावती देवी पिछले करीब दो महीनों से आईजीआईएमएस में भर्ती थीं। उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार नियमित रूप से अस्पताल जाकर अपनी नानी का हालचाल लेते थे।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन लगभग सात वर्ष पूर्व कंकड़बाग स्थित पीसी कॉलोनी के आवास पर हुआ था। उस समय भी सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री अपने पुत्र के साथ ससुराल पहुंचे थे। 

 पूरे परिवार में शोक का माहौल
बता दें कि सीएम नीतीश के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा एक हाईस्कूल शिक्षक थे और हरनौत क्षेत्र में एक सम्मानित शिक्षाविद के रूप में उनकी पहचान थी। उनका अंतिम संस्कार भी बांस घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया था, जहां उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।विद्यावती देवी के निधन से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत से कई लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।