Bihar Elections 2025: छपरा से RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान –राम मंदिर आस्था है लेकिन शिक्षा भी जरूरी

Bihar Elections 2025: सुबह की पहली किरण के साथ ही बिहार में लोकतंत्र का उत्सव शुरू हो गया। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही हैं। कोई अपने अधिकार का इस्तेमाल करने आया है, तो कोई बदलाव की उम्मीद लेकर मतदान केंद्र पहुंचा है। लोगों के चेहरे पर जोश है, और माहौल में लोकतंत्र की गूंज।वहीं, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजद...

Bihar Elections 2025: छपरा से RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान –राम मंदिर आस्था है लेकिन शिक्षा भी जरूरी

Bihar Elections 2025: सुबह की पहली किरण के साथ ही बिहार में लोकतंत्र का उत्सव शुरू हो गया। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही हैं। कोई अपने अधिकार का इस्तेमाल करने आया है, तो कोई बदलाव की उम्मीद लेकर मतदान केंद्र पहुंचा है। लोगों के चेहरे पर जोश है, और माहौल में लोकतंत्र की गूंज।वहीं, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने आज छपरा में अपना वोट डाला।

खेसारी ने कहा- राम मंदिर बनाइए....
मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने शिक्षा और रोजगार पर जोर देते हुए कहा राम मंदिर में पढ़कर मैं मास्टर, प्रोफेसर या अफसर बन जाऊंगा क्या? नहीं। राम मंदिर आस्था का विषय है, वह अलग है लेकिन शिक्षा के लिए काम होना चाहिए। शिक्षा से देश चलाया जा सकता है। खेसारी ने कहा- राम मंदिर बनाइए, मस्जिद बनाइए, उसके लिए जो करना है कीजिए, लेकिन शिक्षा के लिए भी काम कीजिए। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए यूनिवर्सिटी खोलिए, रोजगार दीजिए। क्या उसके लिए हम डोनाल्ड ट्रम्प को वोट करेंगे? खेसारी लाल यादव बिहार की छपरा सीट से राजद प्रत्याशी हैं। गुरुवार को उन्होंने छपरा में वोट डाला। इस दौरान मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं।

 एक वोट ही भविष्य की दिशा तय करता है
वहीं पावर स्टार और भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह ने भी अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जोकहरी के बूथ संख्या 252 (पश्चिम) पर वोट डालकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। पवन सिंह ने इसी स्कूल से अपनी पढ़ाई की शुरुआत की थी।मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में पवन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक का योगदान जरूरी है। युवाओं से अपील है कि वे घर से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें। एक वोट ही भविष्य की दिशा तय करता है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार आज विकास की नई राह पर है और जनता का उत्साह देखकर स्पष्ट है कि लोग एक मजबूत सरकार के पक्ष में हैं।

चुनाव का अगला चरण
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी अपने-अपने बूथों पर लाइन में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं। वहीं पहले चरण के बाद बिहार में 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी।