बिहार सरकार लिखी स्विफ्ट और प्रखंड पंचायत अधिकारी की स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर,8 घायल, महिला-बच्ची की हालत गंभीर

पटना में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। शनिवार को फोरलेन पर बिहार सरकार लिखी स्विफ्ट और प्रखंड पंचायत अधिकारी की स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। इसमें महिला और बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को पटना के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा बाढ़ अनुमंडल के करजान...

बिहार सरकार लिखी स्विफ्ट और प्रखंड पंचायत अधिकारी की स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर,8 घायल, महिला-बच्ची की हालत गंभीर

पटना में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। शनिवार को फोरलेन पर बिहार सरकार लिखी स्विफ्ट और प्रखंड पंचायत अधिकारी की स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। इसमें महिला और बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को पटना के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा बाढ़ अनुमंडल के करजान में हुआ है।

प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर 

वहीं खबर यह भी है कि हादसा में अन्य पांच घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। बता दें कि हादसे के समय मुंगेर के असरगंज के प्रखंड पंचायत अधिकारी का परिवार पटना के शादी समारोह से लौट रहा था। दूसरी तरफ राणा बीघा के कुछ लोग फोरलेन पर यात्रा कर रहे थे। करजान पुल के पास NHAI कर्मचारियों के होर्डिंग लगाने की वजह से सड़क को वनवे कर दिया गया था। इसी दौरान बिहार सरकार लिखी स्विफ्ट डिजायर और स्कॉर्पियो में सीधी टक्कर हो गई। 

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया 

112 के अधिकारी रामनंदन प्रसाद ने बताया कि- दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। हादसे में बिखरे सामान, जिसमें सोने के गहने भी शामिल हैं, को थाने पहुंचा दिया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। फिलहाल घायलों का इलाज पीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है।वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर के बाद एक तीसरी गाड़ी ने भी पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हालांकि वो तीसरा वाहन कौन सा है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।