Bihar Police Proud Moment: DG कुंदन कृष्णन समेत 22 को राष्ट्रपति मेडल-गैलंट्री अवार्ड व विशिष्ट सेवा पदक

देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस के लिए गर्व और सम्मान का क्षण सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा घोषित पुलिस पदकों की सूची में बिहार के 22 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल किए गए हैं। साहस, समर्पण और अनुकरणीय सेवा के लिए दिए जाने वाले इन सम्मानों में तीन को गैलेंट्री मेडल, दो को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 17...

Bihar Police Proud Moment: DG कुंदन कृष्णन समेत 22 को राष्ट्रपति मेडल-गैलंट्री अवार्ड व विशिष्ट सेवा पदक

देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस के लिए गर्व और सम्मान का क्षण सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा घोषित पुलिस पदकों की सूची में बिहार के 22 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल किए गए हैं। साहस, समर्पण और अनुकरणीय सेवा के लिए दिए जाने वाले इन सम्मानों में तीन को गैलेंट्री मेडल, दो को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 17 को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा।

तीन जांबाज़ों को गैलेंट्री मेडल
वीरता और अदम्य साहस के लिए गैलेंट्री मेडल पाने वालों में तत्कालीन एसपी और वर्तमान पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन, सब-इंस्पेक्टर अर्जुन लाल और कांस्टेबल जितेंद्र सिंह शामिल हैं। इन अधिकारियों और जवानों ने ड्यूटी के दौरान असाधारण बहादुरी का परिचय दिया, जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है।वहीं लंबे समय तक उत्कृष्ट और निष्ठावान सेवा के लिए डीएसपी उमेश लाल रजक और एसआई नवरत्न कुमार को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

 17 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वालों में दलजीत सिंह (आईजी, बिहार),राजीव रंजन द्वितीय (एआईजी),अजय कुमार पांडेय (कमांडेंट),डीएसपी शैलेश मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर मो. ऐनुल हक, ऋषिकेश कुमार, मनोज कुमार, निक्कू कुमार सिंह और एएसआई नागेंद्र पांडेय सहित कई अधिकारी शामिल हैं। वहीं फील्ड में रहकर उत्कृष्ट सेवा देने वाले हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, सुकड़ा उरांव, धर्मेंद्र कुमार, जवाहर लाल मंडल, उमेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश, एमडी रफी और कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह को भी मेरिटोरियस सर्विस मेडल प्रदान किया जाएगा।

संस्थान की साख और कार्यकुशलता बढ़ाने वाला बताया
पुलिस मुख्यालय ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे बिहार पुलिस बल के मनोबल को मजबूत करने वाली है। यह सम्मान व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच, पटना में तैनात डीएसपी रूबी चौधरी और हेड कांस्टेबल भोला राय को भी पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया है। दोनों अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, जटिल मामलों की सफल जांच और संगठन के प्रति उच्च स्तर की निष्ठा का परिचय दिया है। सीबीआई मुख्यालय ने उनके योगदान को संस्थान की साख और कार्यकुशलता बढ़ाने वाला बताया है।