विधानसभा चुनाव से पहले बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह की विदाई तय, 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सारे राजनीतिक दल अपने-अपने गुणा गणित में लगे हुए हैं। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी पूरे तरीके से अपनी रणनीति को बनाने में लगी हुई है। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी में बड़ा बदलाव करने का फैसला ले लिया है। अब पार्टी के नेतृत्व में बड़े...

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह की विदाई तय, 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे
Jagdanand Singh

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सारे राजनीतिक दल अपने-अपने गुणा गणित में लगे हुए हैं। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी पूरे तरीके से अपनी रणनीति को बनाने में लगी हुई है। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी में बड़ा बदलाव करने का फैसला ले लिया है। अब पार्टी के नेतृत्व में बड़े परिवर्तन के संकेत सामने आए हैं। इसके तहत बिहार प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों में बदलाव हो रहा है और के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की विदाई तय मानी जा रही है। वहीं, नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होना है।

अब जगदानंद सिंह की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव के अनुसार  राष्ट्रीय जनता दल को अब जगदानंद सिंह की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार आरजेडी 21 जून को नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर देगी। वहीं 5 जुलाई को आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। बता दें  कि आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा है कि RJD सिद्धांतों के साथ और संगठन की शक्ति से चलने वाली पार्टी है। आगामी 21 जून को नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जाएगी। वहीं, इसके 15 दिन बाद यानी 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाएगा। शक्ति सिंह यादव ने यह भी कहा कि जो पार्टी को पूरी मजबूती के साथ पार्टी के सिद्धांतों के साथ आगे लेकर जाएगा और तेजस्वी यादव के सपने को आगे बढ़ाएगा उसके नाम पर ही पार्टी मुहर लगाएगी।

वह बीमार रह रहे हैं और उनकी उम्र भी अधिक हो चुकी है-शक्ति सिंह


जगदानंद सिंह के बारे में शक्ति सिंह यादव ने कहा कि वह बीमार रह रहे हैं और उनकी उम्र भी अधिक हो चुकी है, इसलिए नये साथी को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी देगी। चुनावी वर्ष है इसलिए सभी बातों का ख्याल रखा जाएगा और पार्टी की के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी मजबूत हाथ में सौंपी जाएगी। गोरतलब हो  कि बीते 21 अप्रैल को खबर आई थी कि जगदानंद सिंह ने दिल्ली एम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। यह मुलाकात खबर आने के एक सप्ताह पहले हुई थी और यह मीटिंग करीब ढाई घंटे तक की चली थी। तब बताया गया था कि जगदानंद सिंह ने लालू यादव के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना था।