कृषि भवन में विजय कुमार सिन्हा ने महिला को सौंपा नियुक्ति पत्र, मंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा- लखीसराय ही क्यों ? अधिकारी बोले- बस संयोग था

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर स्थित कृषि भवन में नियुक्ति पत्र बांटे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम में 315 ब्लॉक हॉर्टिकल्चर अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। 315 अधिकारियों में से 150 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं की आधारशिला रखी और नई पहलों की शुरुआत की। वहीं कार्यक्रम के दौरान डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने एक...

कृषि भवन में विजय कुमार सिन्हा ने महिला को सौंपा नियुक्ति पत्र, मंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा- लखीसराय ही क्यों ? अधिकारी बोले- बस संयोग था

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर स्थित कृषि भवन में नियुक्ति पत्र बांटे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम में 315 ब्लॉक हॉर्टिकल्चर अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। 315 अधिकारियों में से 150 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं की आधारशिला रखी और नई पहलों की शुरुआत की। वहीं कार्यक्रम के दौरान डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने एक महिला को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान मंच से घोषणा हुई कि वह महिला लखीसराय से हैं। वहीं इस पर कार्यक्रम में मौजूद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “चुनकर लखीसराय ही क्यों दिया गया ? मंत्री की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कृषि विभाग के प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया, “नहीं, नहीं, यह महज एक संयोग था।

कृषि भवन में डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने महिला को सौंपा नियुक्ति पत्र, मंत्री विजय चौधरी ने मजाकिया अंदाज में कहा- लखीसराय ही क्यों ? अधिकारी बोले- बस संयोग था

CM ने "बिहार कृषि" मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी किया

जानकारी के लिए बता दें कि  डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा लखीसराय के रहने वाले हैं। इस कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं की आधारशिला रखी और नई पहलों की शुरुआत की। इनमें भोजपुर जिले के आरा में 144.72 करोड़ रुपए की लागत से कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय की स्थापना का कार्य प्रमुख था। यह महाविद्यालय राज्य में कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। CM ने "बिहार कृषि" मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी किया।

CM ने 62 अनुमंडल स्तर के नए कृषि भवनों के निर्माण का शिलान्यास भी किया

यह ऐप किसानों के लिए डिजिटल पासबुक की तरह कार्य करेगा, जिसमें लाभ, अनुदान, आवेदन की स्थिति, भुगतान जैसी सूचनाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही इसमें मौसम पूर्वानुमान, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, फसल बाजार मूल्य, पौधा संरक्षण सुझाव और "बिहार कृषि रेडियो" जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। CM ने 62 अनुमंडल स्तर के नए कृषि भवनों के निर्माण का शिलान्यास भी किया, जिससे किसानों को योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। इसके अलावा, खरीफ महाअभियान 2025 की शुरुआत करते हुए किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये गाड़ियां राज्य भर के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की।