बिहार परिवहन विभाग का नया नियम, बिना सूचना छुट्टी अब पड़ेगी भारी

बिहार परिवहन विभाग ने जिला परिवहन कार्यालयों में बढ़ती लापरवाही और लंबित मामलों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने DTO, ADTO और MVI...

बिहार परिवहन विभाग का नया नियम, बिना सूचना छुट्टी अब पड़ेगी भारी

बिहार परिवहन विभाग ने जिला परिवहन कार्यालयों में बढ़ती लापरवाही और लंबित मामलों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने DTO, ADTO और MVI अधिकारियों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी करते हुए साफ कर दिया है कि बिना सूचना छुट्टी पर जाने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही आम लोगों के काम तय समय में पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी 24 घंटे के भीतर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 जिला परिवहन कार्यालयों को चेतावनी जारी की

सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में कई जिलों के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए थे, जिसके बाद विभाग ने सभी जिला परिवहन कार्यालयों को चेतावनी जारी की। परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार ने कहा कि जनता को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर लगवाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बेहतर काम करने वाले जिलों को सम्मानित किया जाएगा

विभाग ने यह भी तय किया है कि अब हर छह महीने पर जिला परिवहन कार्यालयों की रैंकिंग होगी। 10 अलग-अलग मानकों पर जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा और बेहतर काम करने वाले जिलों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सभी जिलों को हर महीने कामकाज, राजस्व और लंबित मामलों की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी

 इसकी जिम्मेदारी संबंधित DTO की होगी। रिपोर्ट में यह बताना होगा कि महीनेभर में कितने मामलों का निपटारा हुआ, कितना राजस्व प्राप्त हुआ, कितने मामले लंबित हैं और ऑनलाइन व ऑफलाइन कितने आवेदन निष्पादित किए गए। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।