बिहार में अंचलाधिकारियों की हड़ताल पर सख्त हुई सरकार, डिप्टी CM विजय सिन्हा की चेतावनी – जल्द लौटें काम पर, वरना होगी कार्रवाई

बिहार में अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों की जारी हड़ताल के बीच राज्य सरकार का रुख अब सख्त होता नजर आ रहा है। उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा  ने हड़ताल पर बैठे अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि वे जल्द से जल्द काम पर लौट आएं, अन्यथा सरकार कड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।मंगलवार को जारी अपने बयान में विजय सिन्हा ने कहा कि हड़ताल..................

बिहार में अंचलाधिकारियों की हड़ताल पर सख्त हुई सरकार, डिप्टी CM विजय सिन्हा की चेतावनी – जल्द लौटें काम पर, वरना होगी कार्रवाई

बिहार में अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों की जारी हड़ताल के बीच राज्य सरकार का रुख अब सख्त होता नजर आ रहा है। उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा  ने हड़ताल पर बैठे अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि वे जल्द से जल्द काम पर लौट आएं, अन्यथा सरकार कड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।मंगलवार को जारी अपने बयान में विजय सिन्हा ने कहा कि हड़ताल के हर दिन की गणना की जा रही है। यदि अधिकारी जल्द काम पर नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई तय है। उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी किसी तरह के भ्रम में नहीं रहना चाहिए।

डराने और धमकाने की कोशिश
डिप्टी CM ने कहा कि बिहार में पहले भी एनडीए की सरकार थी और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा, “कुछ लोग यह सोच रहे हैं कि परिस्थितियां बदल जाएंगी और उन्हें राहत मिल जाएगी, लेकिन वे इस गलतफहमी में न रहें। सरकार जनता के हित में काम कर रही है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।”उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो अधिकारी काम कर रहे हैं, उन्हें डराने और धमकाने की कोशिश की जा रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। सरकार ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी जो कामकाजी अधिकारियों को भड़काने या दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में मामले लंबित
डिप्टी CM के मुताबिक, राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में मामले लंबित पड़े हैं। करीब 46 लाख परिमार्जन के मामले अभी भी पेंडिंग हैं, जबकि लगभग 8 लाख म्यूटेशन आवेदन भी लंबित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन मामलों का जल्द निपटारा चाहती है, इसलिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम पर लौटना चाहिए।विजय सिन्हा ने कहा कि एक समय ऐसा था जब राजस्व विभाग आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया था, लेकिन अब सरकार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के हित में शुरू किए गए कार्य हर हाल में पूरे किए जाएंगे। जो अधिकारी ईमानदारी से काम करेंगे, उन्हें सम्मान मिलेगा, लेकिन जो अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटेंगे, उन्हें चेत जाना चाहिए।