बिहार राजनीति में भूचाल! अपने ही विधायकों ने क्यों छोड़ा साथ?,खुद बताई सच्चाई
बिहार विधानसभा में सोमवार को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान महागठबंधन को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने वोट नहीं डाला, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।वोट नहीं करने वाले विधायकों ने वजह भी बताई। कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास ने वोट नहीं करने की वजह बताई। कांग्रेस विधायक ....
बिहार विधानसभा में सोमवार को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान महागठबंधन को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने वोट नहीं डाला, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।वोट नहीं करने वाले विधायकों ने वजह भी बताई। कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास ने वोट नहीं करने की वजह बताई। कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने उम्मीदवार से असहमति के कारण वोट नहीं किया। उनका कहना था कि “हमें प्रत्याशी पसंद नहीं था, इसलिए हमने मतदान नहीं किया।” वहीं उन्होंने खरीद-फरोख्त के आरोपों को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विधायक कोई “सामान” नहीं हैं, बल्कि हम सम्मान के भूखे हैं।
विधायक स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए मजबूर
मनोज विश्वास ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश नेतृत्व, खासकर राजेश राम, को इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब पार्टी नेतृत्व का सम्मान नहीं होगा, तो विधायक स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए मजबूर होंगे। जो हमारे नेता का आदेश होगा, हम वो करेंगे। हमारे नेता ने कहा कि आप स्वतंत्र हैं।उन्होंने यह भी बताया कि राज्यसभा चुनाव से पहले हिना शहाब को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी, जिससे अल्पसंख्यक वोटों का फायदा मिल सकता था लेकिन अंतिम समय में उम्मीदवार बदलने से असंतोष बढ़ा।
फैसल रहमान ने वोट नहीं देने की वजह पारिवारिक बताई
वहीं कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने भी उम्मीदवार चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि महागठबंधन के पास बेहतर विकल्प मौजूद थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे NDA का समर्थन नहीं कर सकते, लेकिन गलत उम्मीदवार के कारण मतदान से दूरी बनाना ही बेहतर समझा।मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने सामाजिक समीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दलित, अल्पसंख्यक और ओबीसी वर्ग की अनदेखी की गई है, जिसके विरोध में उन्होंने मतदान का बहिष्कार किया।उधर, राजद विधायक फैसल रहमान ने वोट नहीं देने की वजह पारिवारिक बताई। उन्होंने कहा कि वे अपनी बीमार मां के इलाज के लिए दिल्ली में हैं, इसलिए मतदान में शामिल नहीं हो सके।













