गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा, 15 विभागों की निकाली जाएंगी झांकियां
पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। समारोह की शुरुआत परेड के निरीक्षण से हुई। तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने जवानों के बलिदान को नमन किया और बिहार की स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका को याद किया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडा फहराने के बाद कहा, 'जवानों के बलिदान को नमन करता हूं। सेना का हम अभिनंदन करते हैं। इतिहास इसका गवाह है कि बिहार ने स्वतंत्रता आंदोलन....

पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। समारोह की शुरुआत परेड के निरीक्षण से हुई। तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने जवानों के बलिदान को नमन किया और बिहार की स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका को याद किया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडा फहराने के बाद कहा, 'जवानों के बलिदान को नमन करता हूं। सेना का हम अभिनंदन करते हैं। इतिहास इसका गवाह है कि बिहार ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। राष्ट्र निर्माण में बिहार ने मजबूती दी है।'24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बनी थी। सबसे पहले हमने कानून व्यवस्था को ठीक किया। 2005 में बिहार में पुलिस बल की संख्या 42 हजार 481 थी। अब ये संख्या 1 लाख 10 हजार हो गई है। अब हम इसे 2 लाख 29 हजार करने जा रहे हैं।'
CM नीतीश कुमार ने कहा, ...
उन्होंने कहा, 'पहले बहुत कम स्कूल थे। ठीक से पढ़ाई नहीं होती थी। बड़ी संख्या में नए स्कूल खोले। नियोजित शिक्षकों की बहाली की गई। साइकिल और पोशाक योजना चलाई गई।'CM नीतीश कुमार ने कहा, 'अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की व्यस्था की गई है। बिहार में 12 मेडिकल कॉलेज हैं। अब पटना मेडिकल कॉलेज में भी काम चल रहा है। पीएमसीएच में कुल 5300 बेड है। IGIMS में भी समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं थी, जिसको दुरुस्त किया गया है।'
गांधी मैदान में आकर्षक झांकियां की प्रस्तुति
बता दें कि सुबह 9:28 पर पटना के गांधी मैदान में आकर्षक झांकियां की प्रस्तुति होगी। इस बार 15 विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। बेहतर झांकी प्रदर्शन को सम्मानित किया जाएगा। सुबह 9:50 पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान से निकलेंगे।जो लोग गांधी मैदान नहीं पहुंच सकते हैं, वे लोग परेड को शहर के 15 स्थानों पर लाइव देख सकते हैं। पटना स्मार्ट सिटी की ओर से गांधी मैदान में होने वाली परेड को शहर के 15 स्थानों पर वेरिएबल मैसेज डिसप्ले (VMD) स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा।