सीएम नीतीश आज महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों की करेंगे शुरुआत,सीसीटीवी कैमरे- पैनिक बटन-चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था
परिवहन विभाग द्वारा राज्य की महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए पिंक बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस विशेष बस सेवा का फ्लैग ऑफ शुक्रवार को एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में पिंक बस एक ऐतिहासिक पहल है । पिंक बस सेवा से महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ...

परिवहन विभाग द्वारा राज्य की महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए पिंक बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस विशेष बस सेवा का फ्लैग ऑफ शुक्रवार को एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में पिंक बस एक ऐतिहासिक पहल है । पिंक बस सेवा से महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।
पिंक बस सेवा का किया जायेगा विस्तार
परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि पिंक बस सेवा न केवल महिलाओं को एक सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी, बल्कि यह सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में पिंक बस सेवा का विस्तार अन्य शहरों में भी किया जायेगा।
फिलहाल पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में पिंक बस सेवा
परिवहन सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने बताया कि पिंक बस सेवा विशेष रुप से घरेलू, कामकाजी महिलाओं एवं छात्राओं के लिए है।जिससे उन्हें सफर के दौरान सुरक्षित यात्रा का अहसास हो। पिंक बस सेवा महिलाओं और छात्राओं के लिए पूर्ण रुप से समर्पित होगी । पहले चरण में राजधानी पटना , मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में पिंक बस सेवा शुरु की जा रही है।
बीएसआरटीसी द्वारा पिंक बसों का किया जायेगा परिचालन
पिंक बसों का परिचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा किया जायेगा। प्रथम चरण में 20 पिंक सीएनजी मिनी बसें आ चुकी है। 20 बसों में से 8 बसों का परिचालन पटना, 4 मुजफ्फरपुर, 2-2 भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया में पिंक बसों का परिचालन नगर बस सेवा के तहत किया जायेगा। दूसरे चरण में 80 पिंक बसों का परिचालन किये जाने की योजना है।
महिला-केंद्रित पहल
- केवल महिला यात्रियों के लिए समर्पित
- पिंक बसों में महिला संवाहक (कंडक्टर) नियुक्त की गई है।
- सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सीट पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और इमरजेंसी अलार्म लगाए गए हैं।
सुविधाएँ
- हर बस में कुल 22 आरामदायक सीटें उपलब्ध है।
- बसों में जीपीएस ट्रैकिंग, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा।
- हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट।
- सीएनजी से संचालित पर्यावरण-अनुकूल