छपरा विधानसभा 2025: अभिनेता से नेता बने खेसारी लाल यादव की संपत्ति 24.81 करोड़ रुपये,"लिट्टी-चोखा" बेचकर किया गुजारा

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार राजनीतिक मैदान में ग्लैमर की जबरदस्त एंट्री हुई है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। यह वही सीट है, जहां से पहले उनकी पत्नी चंदा यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। लेकिन अब खेसारी.....

छपरा विधानसभा 2025: अभिनेता से नेता बने खेसारी लाल यादव की संपत्ति 24.81 करोड़ रुपये,"लिट्टी-चोखा" बेचकर किया गुजारा

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार राजनीतिक मैदान में ग्लैमर की जबरदस्त एंट्री हुई है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। यह वही सीट है, जहां से पहले उनकी पत्नी चंदा यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। लेकिन अब खेसारी खुद मैदान में हैं।

लिट्टी-चोखा’ बेचकर गुजारा किया
अभिनेता से नेता बने खेसारी ने अपने संघर्ष की कहानी  साझा करते हुए बताया कि बचपन में मवेशी चराते और दूध बेचते थे।  दिल्ली जाकर उन्होंने अपने परिवार के साथ ‘लिट्टी-चोखा’ बेचकर गुजारा किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल और लोकप्रिय सितारों में गिने जाते हैं। वहीं नामांकन के बाद राजद के प्रत्याशी व भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता-सिंगर शत्रुघन यादव उर्फ खेसारी लाल यादव की संपत्ति का ब्योरा सामने आया है।

 कुल संपत्ति 24.81 करोड़ 
बता दें कि नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में खेसारी लाल यादव ने अपनी कुल संपत्ति 24.81 करोड़ रुपये बताई है। दरअसल, इस सीट से इनकी पत्नी चंदा यादव चुनाव लड़ने वाली थी, लेकिन अब खुद खेसारी मैदान में उतर चुके हैं।हलफनामे के मुताबिक, खेसारी लाल के पास 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी चंदा यादव के पास 90.02 लाख रुपये की चल और 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। दोनों के पास मिलाकर कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ रुपये से अधिक की है। 

6 नवंबर को मतदान 
इसके अलावा खेसारी लाल यादव के पास एक तीन करोड़ रुपये की लग्जरी कार, कई बैंक खाते और 35 लाख रुपये के सोने के गहने हैं। वहीं, नकद के रूप में उनके पास 5 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 2 लाख रुपये हैं। बता दें कि 100 से ज्यादा फिल्मों और 5000 से ज्यादा भोजपुरी गीतों को अपनी आवाज देने वाले खेसारी लाला यादव को राजद में शामिल होने के एक दिन बाद ही टिकट दिया गया था। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करते समय उन्होंने कहा कि मेरा दिल हमेशा से राजद के साथ रहा है, अब जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं। जानकारी के लिए बता दें कि  छपरा विधानसभा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है, जहां खेसारी लाल यादव के आने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।