बिहार चुनाव में कांग्रेस ने बढ़ाई रफ्तार: राहुल गांधी की 11, प्रियंका गांधी की 6 और खड़गे की 3 सभाएं तय

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं। वैसे-वैसे सियासी दलों का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचने लगा है।कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रचार अभियान की पूरी रूपरेखा जारी कर दी है।इस बार कांग्रेस के तीनों बड़े चेहरे राहुल गांधी, प्रियंका....

बिहार चुनाव में कांग्रेस ने बढ़ाई रफ्तार: राहुल गांधी की 11, प्रियंका गांधी की 6 और खड़गे की 3 सभाएं तय

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं। वैसे-वैसे सियासी दलों का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचने लगा है।कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रचार अभियान की पूरी रूपरेखा जारी कर दी है।इस बार कांग्रेस के तीनों बड़े चेहरे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार में एक दर्जन से अधिक जनसभाएं करेंगे।

‎राहुल गांधी की 11 बड़ी रैलियां 

‎कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में 11 चुनावी सभाएं करेंगे।इनमें से कई सभाओं में उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी मंच साझा करेंगे।बुधवार को तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी की सभा मुजफ्फरपुर और दरभंगा में होनी है। इसके बाद 30 अक्टूबर को बरबीघा और नालंदा में, दो नवंबर को खगड़िया, चार नवंबर को पूर्णिया और बहादुरगंज, पांच नवंबर को औरंगाबाद और वजीरगंज, सात नवंबर को फारबिसगंज और बरारी में प्रस्तावित है।

‎सभा सुबह 11 बजे मझौलिया मैदान में

‎कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने बताया कि सकरा में सभा के लिए प्रशासन से औपचारिक अनुमति मिल चुकी है।सभा सुबह 11 बजे मझौलिया मैदान में आयोजित होगी, जिसमें तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

‎प्रियंका गांधी की 6 सभाएं तय

‎कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की कुल 6 सभाएं बिहार में होंगी।उनका कार्यक्रम इस प्रकार है ।3 नवंबर: लखीसराय और रोसड़ा,6 नवंबर: गोविंदगंज और चनपटिया, 8 नवंबर: कदवा और कस्बा।पहले प्रियंका गांधी की बछवाड़ा में सभा प्रस्तावित थी,लेकिन महागठबंधन के घटक दलों के बीच “दोस्ताना संघर्ष” वाली सीटों पर वरीय नेताओं के प्रचार न करने के निर्णय के बाद बछवाड़ा की सभा रद्द कर दी गई है।

‎खड़गे भी मैदान में ,

‎कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार के प्रचार अभियान में शामिल होंगे।उनकी सभाएं होंगी 31 अक्टूबर: कुचायकोट,3 नवंबर: अमरपुर,5 नवंबर: कुटुंबा।खड़गे इन सभाओं के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर काम करेंगे।

‎कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

‎कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि इस चुनाव में उसका फोकस महागठबंधन के साथ तालमेल पर रहेगा।पार्टी का उद्देश्य यह दिखाना है कि विपक्ष एकजुट है और बिहार में “बदलाव की लहर” बन चुकी है।