गया के शेरघाटी में डॉक्टर तपेश्वर सिंह पर जानलेवा हमला, जबड़े के पास गोली लगी - 3 KM स्कूटी चलाकर पहुंचे अस्पताल

गया जिले के शेरघाटी में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। चर्चित चिकित्सक डॉ. तपेश्वर सिंह पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। जबड़े के पास गोली लगने के बावजूद डॉ. सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और तीन किलोमीटर तक स्कूटी चलाकर खुद सरकारी अस्पताल पहुंचे।प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया रेफर किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुआ है। घटना शेखपुरा..

गया के शेरघाटी में डॉक्टर तपेश्वर सिंह पर जानलेवा हमला, जबड़े के पास गोली लगी - 3 KM स्कूटी चलाकर पहुंचे अस्पताल

गया जिले के शेरघाटी में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। चर्चित चिकित्सक डॉ. तपेश्वर सिंह पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। जबड़े के पास गोली लगने के बावजूद डॉ. सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और तीन किलोमीटर तक स्कूटी चलाकर खुद सरकारी अस्पताल पहुंचे।प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया रेफर किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुआ है। घटना शेखपुरा मोहल्ले की है।

बेटे से संपत्ति का विवाद 
बता दें कि डॉ. तपेश्वर सिंह शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी भी रह चुके हैं और रिटायर्ड होने के बाद क्लिनिक चलाते हैं। बेटे से संपत्ति का विवाद चल रहा है। इसी साल 6 जनवरी को क्लिनिक पर बमबाजी और गोलीबारी हुई थी। दो बेटा है, एक साथ रहता है और दूसरा अमेरिका में है। अमेरिका में रहने वाले बेटे से सपंत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया...
वहीं प्रत्यक्षदर्शी भूषण चौधरी ने बताया, 'डॉ. साहब रोजाना अपने घर से 2 किलोमीटर दूर मॉर्निंग वॉक के लिए बगीचे में जाते हैं। वहां से लौटते समय रास्ते में बाइक सवार 3 अपराधियों ने टारगेट करके 3 राउंड फायरिंग की। 2 मिस हो गई, तीसरी जबड़े के पास टच करते हुए निकल गई। गोली चलने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। अपराधियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद सभी भाग निकले।'

जबड़े के पास एक गोली लगी है
गोलीबारी की जानकारी मिलते ही शेरघाटी थानाध्यक्ष अजीत कुमार और एएसपी शैलेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।एएसपी ने बताया कि 3 अपराधियों ने हमला किया है। जबड़े के पास एक गोली लगी है। इलाज के अस्पताल भेजा गया है। कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।वहीं, थानाध्यक्ष अजित कुमार ने कहा, 'अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तारी होने की संभावना है।