गौतम अदाणी पहली बार पहुंचे सारण, ग्रामीण आई केयर नेटवर्क और बड़े निवेश की घोषणा
बिहार में निवेश और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर रविवार को बड़ा दिन रहा। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी पहली बार सारण पहुंचे, जहां मस्तीचक स्थित Akhandaअखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में Adani Group के आई केयर ...
बिहार में निवेश और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर रविवार को बड़ा दिन रहा। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी पहली बार सारण पहुंचे, जहां मस्तीचक स्थित Akhandaअखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में Adani Group के आई केयर प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत की गई। इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने बिहार में अगले 2 से 3 वर्षों के भीतर 50 से 60 हजार करोड़ रुपये निवेश करने का बड़ा ऐलान किया।
परियोजना का उद्देश्य -
अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और Adani Foundation की संयुक्त पहल के तहत “Adani Center for Eye Diseases” और “Adani Training Center for Ophthalmic Sciences” की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े इलाकों तक सस्ती और आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।
बताया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई केयर नेटवर्क होगा। इसके माध्यम से गांव-गांव तक मोबाइल यूनिट्स, आधुनिक इलाज और विशेषज्ञ ट्रेनिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि दूरदराज के लोगों को बेहतर आंखों का इलाज मिल सके।
गायत्री मंदिर पहुंचकर गहरी शांति का अनुभव
कार्यक्रम में गौतम अदाणी ने कहा कि बिहार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की धरती है। उन्होंने मस्तीचक और गायत्री मंदिर पहुंचकर गहरी शांति का अनुभव होने की बात कही। साथ ही संकेत दिया कि आने वाले समय में अदाणी समूह बिहार में शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर काम करेगा, जिसमें स्कूल और कॉलेज प्रोजेक्ट शामिल हो सकते हैं।
बिहार में पहले से चल रहे अदाणी समूह के बड़े प्रोजेक्ट-
भागलपुर जिले के पीरपैंती में लगभग 26,482 करोड़ रुपये की लागत से 2400 मेगावाट का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट विकसित किया जा रहा है।
भागलपुर और सबौर को जोड़ने के लिए सुल्तानगंज-सबौर रोड लिमिटेड के तहत करीब 4,450 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना PPP मॉडल पर तैयार की जा रही है।मुजफ्फरपुर और किशनगंज में Ambuja Cements के तहत सीमेंट फैक्ट्रियों की स्थापना को मंजूरी दी गई है।।













