त्योहारों में घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार शुरू करेगी AC और डीलक्स बस सेवा
पटना: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहारों के दौरान बिहार लौटने वाले प्रवासी लोगों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही दूसरे राज्यों में रह रहे प्रवासी लोग बड़ी संख्या में बिहार लौटने लगते हैं। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे अवसरों पर ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ देखी जाती है। इसी समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने इस बार यात्रियों को राहत देने के लिए विशेष AC और डीलक्स बस सेवा शुरू करने का फैसला ....

पटना: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहारों के दौरान बिहार लौटने वाले प्रवासी लोगों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही दूसरे राज्यों में रह रहे प्रवासी लोग बड़ी संख्या में बिहार लौटने लगते हैं। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे अवसरों पर ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ देखी जाती है। इसी समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने इस बार यात्रियों को राहत देने के लिए विशेष AC और डीलक्स बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।
1 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी सेवा
बता दें कि यह पहल उन लाखों प्रवासियों के लिए राहत भरी है, जिन्हें हर साल त्योहारों पर ट्रेन और अन्य यातायात साधनों में टिकट ना मिलने की समस्या से जूझना पड़ता है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम यानी BSRTC की ओर से यह सेवा 1 सितंबर से शुरू की जाएगी और 30 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। इसके लिए टिकट बुकिंग 20 अगस्त 2025 से शुरू होगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था होने से यात्रियों को अंतिम समय में टिकट पाने के लिए लंबी कतारों और परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
इन रूटों पर मिलेगी सेवा
त्योहार स्पेशल बसों का संचालन बिहार के प्रमुख जिला जैसे-पटना, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया और पूर्णिया से किया जाएगा। इन रूटों से दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, कोशांबी, गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, पानीपत, सिलीगुड़ी और कोलकाता के लिए सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-345-7251 भी जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके यात्री समय-सारणी, टिकट बुकिंग और यात्रा से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि सरकार की इस पहल से इस बार यात्रियों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा और त्योहारों पर घर वापसी का सफर आसान हो जाएगा।