गोपाल मंडल ने चिराग को कहा 'जीरो',बोले- "JDU और BJP छोड़ दें तो वह जहां खड़े हैं वहीं रह जाएंगे"

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले NDA में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद NDA गठबंधन के भीतर खलबली मच गई है।इसी बीच JDU विधायक गोपाल मंडल ने चिराग पासवान पर करारा हमला बोलते हुए उन्हें "जीरो पर आउट" बता दिया। भागलपुर में मीडिया...

गोपाल मंडल ने चिराग को कहा 'जीरो',बोले- "JDU और BJP छोड़ दें तो वह जहां खड़े हैं वहीं रह जाएंगे"

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले NDA में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद NDA गठबंधन के भीतर खलबली मच गई है।इसी बीच JDU विधायक गोपाल मंडल ने चिराग पासवान पर करारा हमला बोलते हुए उन्हें "जीरो पर आउट" बता दिया। भागलपुर में मीडिया से बात करते हुए गोपाल मंडल ने चिराग को ‘जीरो’ करार देते हुए कहा कि वह अपने पिता रामविलास पासवान की तरह कदावर नेता नहीं हैं और NDA के बिना एक भी सीट नहीं जीत सकते। यह बयान बिहार की सियासत में नया तूफान ला सकता है।

मीडिया से बातचीत में कहा-
JDU विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर में मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे को खारिज करते हुए कहा, “चिराग पासवान कुछ भी नहीं हैं, वह जीरो पर आउट हैं। उनके पिता रामविलास पासवान ने DSP की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा और कदावर नेता बने लेकिन, चिराग वह नहीं हैं।  NDA में रहकर 243 सीटों की बात करते हैं, अगर JDU और BJP उन्हें छोड़ दें, तो वह जहां खड़े हैं, वहीं रह जाएंगे। एक सीट भी नहीं निकाल पाएंगे।” मंडल ने चिराग के बयानों को ‘लड़कावाला’ बताते हुए कहा कि उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए।

JDU-BJP पर दबाव की रणनीति?
गोपाल मंडल ने चिराग के इरादों पर सवाल उठाते हुए कहा, “वह सरकार के खिलाफ बयान देते हैं, यह गलत है। बड़े बाप का बड़ा लीडर होने का दंभ है। ज्यादा से ज्यादा सीटें हथियाने और मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।” बता दें कि मंडल का इशारा चिराग की उस महत्वाकांक्षा की ओर था, जो NDA में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान को उजागर करता है।