राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर,गाड़ी में फंसे स्कूटी चालक को सड़क पर घसीटता रहा वाहन चालक
बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है । राजधानी पटना में स्कूटी सवार युवक अशोक कुमार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी फिर उसे 50 मीटर तक घसीटते ले गया। यह घटना गांधी मैदान थानांतर्गत एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर 26 अप्रैल की देर रात की है।इस दौरान चांदमारी रोड कबाड़ी गली के रहने वाले अशोक के पैर और शरीर..

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है । राजधानी पटना में स्कूटी सवार युवक अशोक कुमार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी फिर उसे 50 मीटर तक घसीटते ले गया। यह घटना गांधी मैदान थानांतर्गत एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर 26 अप्रैल की देर रात की है।इस दौरान चांदमारी रोड कबाड़ी गली के रहने वाले अशोक के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार के साथ उनके परिवार के एक और सदस्य स्कूटी पर सवार थे। इस बाबत पीड़ित ने गांधी मैदान थाने में अज्ञात वाहन सवार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अशोक ने पुलिस को बताया कि वे गांधी मैदान एग्जीबिशन रोड के सामने से फ्लाईओवर होते हुए चांदमारी रोड की ओर जा रहे थे। अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से उन्हें टक्कर मारी। वे गाड़ी में ही फंस गये। फिर वाहन चालक उन्हें 50 मीटर तक घसीटते ले गया।घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है कि ताकि आरोपित की गाड़ी का नंबर मिल सके।