अमेरिका-ईरान तनाव का असर, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा; पटना में पेट्रोल ₹111 के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के घरेलू बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव ...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा; पटना में पेट्रोल ₹111 के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के घरेलू बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार ईंधन महंगा हुआ है।

पटना में अब पेट्रोल की कीमत 110.16 रुपये से बढ़कर 111.11 रुपये प्रति लीटर 

इस बढ़ोतरी के बाद बिहार की राजधानी पटना में अब पेट्रोल की कीमत 110.16 रुपये से बढ़कर 111.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 96.19 रुपये से बढ़कर 97.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। बढ़ती महंगाई के बीच यह आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा। परिवहन लागत बढ़ने से सब्जियों, फलों, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों का किराया बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार

जानकारों के मुताबिक इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गई है। अमेरिका-ईरान तनाव के कारण तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है, जिससे वैश्विक बाजार में दबाव बना हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द नहीं सुधरे, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे महंगाई पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की संभावना है।जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे।