JDU विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड में जमानत, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान कहा था-जल्द ही जेल से बाहर आएंगे

मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड में जमानत मिल गई है। वो शुक्रवार या शनिवार को जेल से बाहर आ सकते हैं।दुलारचंद हत्याकांड में 1 नवंबर 2024 को पटना एसएसपी ने मोकामा आवास से अरेस्ट किया था। लगभग 4 महीने बाद अनंत सिंह को बेल मिली है। अनंत सिंह ने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान कहा था कि वो ................

JDU विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड में जमानत, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान कहा था-जल्द ही जेल से बाहर आएंगे


मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड में जमानत मिल गई है। वो शुक्रवार या शनिवार को जेल से बाहर आ सकते हैं।दुलारचंद हत्याकांड में 1 नवंबर 2024 को पटना एसएसपी ने मोकामा आवास से अरेस्ट किया था। लगभग 4 महीने बाद अनंत सिंह को बेल मिली है। अनंत सिंह ने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान कहा था कि वो जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

शुक्रवार या शानिवार को जेल से बाहर आ सकते हैं
बता दें कि अनंत सिंह को जमानत मिलने के बाद यह कहा जा रहा है कि कागजी कार्रवाई के बाद अनंत सिंह शुक्रवार या शानिवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड में एक नवंबर 2025 को  उनके मोकामा आवास से गिरफ्तार किया गया था । उस वक्त रात के अंधेरे में अंनत सिंह को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गिरफ्तार किया गया था । अब करीब चार महीने बाद मोकामा विधायक को जमानत मिल गई है।   वहीं जमानत की खबर फैलते ही मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

 नीतीश जी तय करेंगे
जदयू विधायक अनंत सिंह ने ऐलान किया है कि वो अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने के बाद जब वो बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से बात की। अनंत सिंह से पूछ गया कि अगला CM कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश जी तय करेंगे।बिना नीतीश के चुनाव लड़के के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश नहीं रहेंगे तो मैं भी चुनाव नहीं लड़ूंगा।