JDU विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे व जदयू नेता कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या,पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। आए दिन अपराध की बड़ी बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं सीएम नीतीश की सुशासन की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ बदमाशों ने खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे व जदयू नेता कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार देर रात चौथम थाना क्षेत्र के कैथी व जयप्रभा नगर के बीच...

JDU विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे व जदयू नेता कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या,पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। आए दिन अपराध की बड़ी बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं सीएम नीतीश की सुशासन की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ बदमाशों ने खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे व जदयू नेता कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार देर रात चौथम थाना क्षेत्र के कैथी व जयप्रभा नगर के बीच गोदाम के निकट बदमाशों ने कौशल सिंह को गोली मारी।

परिजनों के बीच मचा कोहराम 

वहीं इस घटना को लेकर परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार मेदनी नगर निवासी 50 वर्षीय कौशल सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य पत्नी रंजू देवी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने सिर में एक गोली मार दी। परिजनों द्वारा खगड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि कौशल सिंह के भतीजे आशीष ने गोली मारा है। गोली कौशल सिंह की कनपटी में लगी। इसके बाद गोली चलाने वाला फरार हो गया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

बता दें कि  घटना के बाद घायल अवस्था में कौशल सिंह को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने कहा कि मुझे स्थानीय लोगों ने बताया कि बीजल नामक व्यक्ति रेकी कर रहा था, जबकि आशीष ने गोली मार दी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी- डीएसपी समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे है। खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक आपसी विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। जो लोग भी घटना में शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बहुत जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जेडीयू के बड़े नेताओं में शामिल पन्नालाल सिंह पटेल 

जानकारी के लिए बता दें कि बेलदौर से विधायक पन्नालाल सिंह पटेल की गिनती जेडीयू के बड़े नेताओं में होती है। पन्नालाल सिंह पटेल चार बार के विधायक हैं। सन 2000 में पन्नालाल सिंह पटेल ने सबसे पहले खगड़िया जिले के चौथम विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने बेलदौर विधानसभा सीट का रुख किया और तब से वो इस सीट से लगातार जीत रहे हैं।