पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट, 5 बदमाशों ने 20 लाख के गहने लूटे
पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। राजधानी के फुलवारी शरीफ इलाके में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी..
पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। राजधानी के फुलवारी शरीफ इलाके में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
5 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया
बता दें कि पटना के फुलवारी शरीफ स्थित रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के धनजी कॉलोनी में स्थित श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स में 5 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। 2 बाइक पर सवार होकर पहुंचे 5 अपराधियों में से 2 बाहर खड़े रहे और 3 दुकान के अंदर घुसे।हथियार के बल पर दुकानदार और ग्राहकों को बनाया। विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट की।इसके बाद लूटपाट की। फिर फायरिंग करते भाग निकले।
घायल दुकानदार का बयान दर्ज
घटना की सूचना मिलने के बाद रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस और सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रंजन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल दुकानदार का बयान दर्ज किया और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। एसटीएफ की टीम भी पहुंची है।
दुकान में घुसते ही हथियार निकाल लिया
पीड़ित दुकानदार बताया कि मैं दुकान में था और 3 ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान 2 बाइक से 5 बदमाश आए। 2 बाहर ही खड़े थे। तीन अंदर आए। दुकान में घुसते ही हथियार निकाल लिया और हमलोगों को बंधकर बनाकर एक कोने में बैठा दिया।विरोध करने पर पिस्टल के बट से मेरे सिर पर वार भी किया है। मेरे सिर से खून निकलने लगा।
अपराधियों ने कीमती ज्वेलरी लूटे
बता दें कि अपराधियों ने कीमती ज्वेलरी लूटे हैं। इसमें 100 ग्राम सोने की ज्वेलरी और 3 किलो चांदी के गहनें शामिल हैं। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए से अधिक है। वारदात के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
2 अपराधी बाहर थे और 3 दुकान के अंदर गए थे
वहीं नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी परिचय कुमार ने कहा कि पांच अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि 2 अपराधी बाहर थे और 3 दुकान के अंदर गए थे। पीड़ित दुकानदार बता रहे हैं 15 से 20 लाख के गहनें लूटे गए हैं। हमारी टीम जांच में जुट गई है, 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया जाएगा













