लखीसराय: आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव के बेटे विनय कुमार का निधन,परिवार में शोक
बिहार के लखीसराय के सूर्यगढ़ा से आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव के बेटे विनय कुमार का निधन हो गया। विनय कुमार का इलाज पटना के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन सोमवार रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।जानकारी के मुताबिक, विनय कुमार लंबे समय से बीमार थे। गंभीर हालत में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।विनय कुमार के निधन की खबर मिलते ही विधायक प्रहलाद यादव की तबीयत बिगड़....

बिहार के लखीसराय के सूर्यगढ़ा से आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव के बेटे विनय कुमार का निधन हो गया। विनय कुमार का इलाज पटना के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन सोमवार रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।जानकारी के मुताबिक, विनय कुमार लंबे समय से बीमार थे। गंभीर हालत में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।विनय कुमार के निधन की खबर मिलते ही विधायक प्रहलाद यादव की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
परिवार और समर्थकों के बीच गहरा शोक
विनय कुमार के निधन से उनके परिवार और समर्थकों के बीच गहरा शोक व्याप्त है। करीब डेढ़ साल पहले विनय कुमार की शादी हुई थी और उनकी एक बेटी है। उनका सरल व्यवहार और हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े होना उन्हें जनता में लोकप्रिय बनाता था।लखीसराय का सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र इन दिनों राजनीतिक रूप से काफी चर्चित है। यह सीट एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए प्रतिष्ठा की बन गई है। प्रहलाद यादव ने इस क्षेत्र से एक बार निर्दलीय और चार बार आरजेडी के विधायक के रूप में सेवा दी है।
एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए प्रतिष्ठा
मालूम हो लखीसराय का सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट इन दिनों काफी चर्चे में बना हुआ है। यह सीट एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए प्रतिष्ठा की बन गई है।एक बार निर्दलीय और 4 बार राष्ट्रीय जनता दल से विधायक रहे प्रहलाद यादव के 2025 के चुनाव में एनडीए का हिस्सा होने से यह हॉट सीट बन गई है। हालांकि, चुनाव से पहले ही आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव के साथ बड़ी घटना हुई।