सीने पर लिखवाया "MY LOVE MUSKAN",2022 में ब्रेकअप, गुस्साए पिता ने मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के संत मोड के पास नामजद आरोपी ने प्रेम प्रसंग में एक युवक को उसके पैर ने गोली मार दी। जिससे युवक जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। जख्मी युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा रफीक गांव  निवासी मो. आलम...

सीने पर लिखवाया "MY LOVE MUSKAN",2022 में ब्रेकअप, गुस्साए पिता ने मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के संत मोड के पास नामजद आरोपी ने प्रेम प्रसंग में एक युवक को उसके पैर ने गोली मार दी। जिससे युवक जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। जख्मी युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा रफीक गांव  निवासी मो. आलम के बेटा रफीक के रूप में की गई।

टैटू बनवाने के कारण ये युवक पर फायरिंग

बता दें कि गोपालगंज में गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू बनवाने के कारण युवक पर फायरिंग हुई। वारदात शहर के संत मोड़ के पास बुधवार रात हुई। जहां युवक पर तीन राउंड गोली चलाई गई। इसमें एक गोली उसके पैर में लगी है।रफीक ने बताया कि- 'मैंने अपने सीने पर अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू बनवाया था। 'I LOVE MUSKAN'। लड़की के पिता को जैसे ही ये बात पता चली, वो धमकी देने लगा।'उसी ने मुझपर गोलियां चलाई। पहले मेरी गर्दन पकड़ी, फिर मैं छुड़ाकर भागने लगा तो तीन बार फायर किया। जिसमें एक गोली मेरे पैर पर लग गई।'

पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है

बता दें कि युवक ने गोली मारने का आरोप अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के पिता गयासुद्दीन उर्फ गुल्लु पर लगाया है। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। रफीक ने बताया कि- 'उसका गांव की एक लड़की से अफेयर था, लेकिन उसके पिता को ये बात पता चली तो उन्होंने विरोध किया। गांव में पंचायत लगी। मुझे 2 साल के लिए गांव से निकाल दिया। मैं 3 साल बाद बस अपने माता-पिता से मिलने गया था।'काम करने के लिए 31 मई को सऊदी अरब जाने वाला था, इससे पहले अपने माता-पिता से मिलना चाहता था। सोचा 4-5 दिन परिवार के साथ रहूंगा। लेकिन गल्लू ने मेरी जिंदगी खराब कर दी।

 ब्रेकअप 9 नवंबर 2022 को हो गया था-रफीक

रफीक ने बताया कि हमारा ब्रेकअप 9 नवंबर 2022 को हो गया था। उसके बाद से मैंने कभी भी लड़की से न बात की, न कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की।  मैं उससे शादी करना चाहता था, लेकिन गांव से निकाले जाने के बाद इरादा बदल दिया। इसके बावजूद उसके पिता गयासुद्दीन ने मुझे नहीं छोड़ा। टैटू के चलते वह लगातार धमकी देता था।गोपालगंज नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि "एक युवक को पैर में गोली लगी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


गोपालगंज से संवाददाता आशुतोष तिवारी की रिपोर्ट