जदयू में शामिल हुए निशांत, बिहार की राजनीति पर पप्पू यादव का बड़ा बयान-नीतीश कुमार आज भी बिहार की जनता की पसंद

बिहार की सियासत में रविवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा । पटना स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ली और अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की।इस मौके ....

जदयू में शामिल हुए निशांत, बिहार की राजनीति पर पप्पू यादव का बड़ा बयान-नीतीश कुमार आज भी बिहार की जनता की पसंद

बिहार की सियासत में रविवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा । पटना स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ली और अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की।इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव और रामनाथ ठाकुर  समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे
बता दें कि पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात को जदयू के भीतर पीढ़ीगत बदलाव और नई राजनीतिक शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। वहीं, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव  ने निशांत कुमार के राजनीति में आने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पहले ही हो जाना चाहिए था। उनके मुताबिक निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने से जदयू को एकजुट रखने में मदद मिल सकती है और वे अपने पिता नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

बिहार की राजनीति में जनता की पसंद 
पप्पू यादव ने कहा कि यह केवल जदयू या उसके नेताओं का मामला नहीं है, बल्कि बिहार की जनता से भी जुड़ा सवाल है। उनका कहना था कि बिहार के लोगों का नीतीश कुमार पर लंबे समय से अटूट विश्वास रहा है। ऐसे में यदि वे कोई बड़ा फैसला लेते हैं या सक्रिय राजनीति से अलग होते हैं, तो उसका असर सीधे तौर पर जनता पर भी पड़ेगा।उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार आज भी बिहार की राजनीति में जनता की पसंद बने हुए हैं। ऐसे में निशांत कुमार का राजनीति में आना जदयू के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए उम्मीद की नई किरण हो सकता है। पप्पू यादव ने उम्मीद जताई कि जिस वर्ग का भरोसा अब तक जदयू और नीतीश कुमार पर रहा है, उसे बनाए रखने में निशांत कुमार सफल साबित होंगे।