बिहार में फिर से एक बार प्रशासन और सुशासन वैभव पर उठा सवाल, आरा के तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की घटना को दिया अंजाम
भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार को बेखौफ हथियार बंद अपराधियों ने आरा के तनिष्क ज्वेलरी के शो रूम में दिनदहाड़े धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार तनिष्क शोरूम में लूट के दौरान अपराधी करोड़ों रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए हैं।

भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार को बेखौफ हथियार बंद अपराधियों ने आरा के तनिष्क ज्वेलरी के शो रूम में दिनदहाड़े धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार तनिष्क शोरूम में लूट के दौरान अपराधी करोड़ों रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए हैं। करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात लूटे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
करीब 9-10 मिनट के अंदर सारे जेवरात लूट लिए
वहीं स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया कि जब शोरूम में गहनों को काउंटर पर रखा जा रहा था उसी समय अपराधियों ने प्रवेश कर लूटपाट शुरू कर दी। करीब 9-10 मिनट के अंदर सारे जेवरात लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार आरा के नगर थाना के गोपाली चौक पर स्थित तनिष्क शोरूम में हथियार बंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है और गार्ड का बंदूक भी साथ ले गए। अपराधी लगभग सात की संख्या में थे , जिनमें एक अपराधी ने मास्क से अपना मुंह ढका था। वहीं, अन्य सभी अपराधियों का चेहरा खुला हुआ था।
आरा जिले में अब तक की सबसे बड़ी ज्वेलरी लूट कांड में से एक
बताया जा रहा है कि लूट की घटना आरा जिले में अब तक की सबसे बड़ी ज्वेलरी लूट कांड में से एक है। वहीं तनिष्क शोरूम में लूट के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमे साफ दिख रहा है कि कुछ हथियार के बल पर शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान अपराधी गार्ड पर हथियार तानते हुए नजर आ रहा है।
आरा पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। ताज अपडेट के अनुसार तनिष्क लूट कांड के दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूटकांड को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग रहे थे, तभी पुलिस ने उनको पकड़ लिया।