पटना: नीतीश कुमार पहुंचे गांधी मैदान,10वीं बार संभालेंगे सत्ता की कमान,PM मोदी पहुंचने वाले हैं

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत के बाद 74 वर्षीय नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वह गुरुवार सुबह 11:30 बजे अपने 10वें कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।इसके लिए पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जहाँ सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी SPG के हाथों में है। नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुँच चुके हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री ........

पटना: नीतीश कुमार पहुंचे गांधी मैदान,10वीं बार संभालेंगे सत्ता की कमान,PM मोदी पहुंचने वाले हैं

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत के बाद 74 वर्षीय नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वह गुरुवार सुबह 11:30 बजे अपने 10वें कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।इसके लिए पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जहाँ सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी SPG के हाथों में है। नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुँच चुके हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से सीधे समारोह स्थल पर पहुँचेंगे।इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघायल, यूपी, नगालैंड और राजस्थान के मुख्यमंत्री पटना पहुंच चुके हैं। 

गांधी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन 
बता दें कि सरकार की संरचना लगभग तय मानी जा रही है। कुल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिनमें जदयू के 7 मंत्री,भाजपा के 8 मंत्री ,लोजपा (आर), रालोमो और हम के 1-1 मंत्री शामिल हो सकते हैं। वहीं डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शपथ लेंगे।बता दें कि शपथ ग्रहण के लिए पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

विधायकों को आने लगे कॉल
बता दें कि जदयू कोटे से मंत्री बनने के लिए विधायकों को फोन आने लगे हैं। पार्टी के सीनियर लीडर और सीएम के करीबी विजय चौधरी, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, जमा खान, अशोक चौधरी और बिजेंद्र यादव को कॉल आया है।  वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना फाइनल है। विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के खाते में गया है और डॉ. प्रेम कुमार स्पीकर होंगे।बता दें कि  बिहार की 243 सीटों में से 202 सीटें जीतने वाले इस गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी के 89 और जनता दल (यूनाइटेड) के 85 विधायक शामिल हैं। इसके अलावा, इसमे चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19, हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (सेक्युलर) के पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार विधायक शामिल हैं।