Nitish Kumar Oath Ceremony:पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने रचा इतिहास, 10वीं बार मुख्यमंत्री बने

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार का दिन बिहार की राजनीति के लिए अविस्मरणीय बन गया। नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया राजनीतिक अध्याय जोड़ दिया। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुल 26 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।शपथ ग्रहण समारोह में देश की दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक....

Nitish Kumar Oath Ceremony:पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने रचा इतिहास, 10वीं बार मुख्यमंत्री बने

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार का दिन बिहार की राजनीति के लिए अविस्मरणीय बन गया। नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया राजनीतिक अध्याय जोड़ दिया। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुल 26 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।शपथ ग्रहण समारोह में देश की दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक रूप दे दिया। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी ने इस क्षण को और खास बना दिया।

सांस्कृतिक रंगों में डूबा समारोह
मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।पूरा गांधी मैदान सुरक्षा घेरे में था और माहौल में उत्साह, तालियों और नारों की गूंज सुनाई देती रही।शपथ ग्रहण समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे आयोजन को और रंगीन बना दिया। मंच पर मैथिली ठाकुर, सांसद व गायक मनोज तिवारी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी प्रस्तुति देकर भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने समारोह को एक उत्सव में बदल दिया। बता दें कि नीतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। संजय सिंह महुआ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को मात दी थी।