RJD की बीमा भारती का धमाकेदार डांस वायरल, गीत में तेजस्वी यादव पर भरोसे का संदेश
बीमा भारती का डांस वीडियो वायरल, 'तेजस्वी ना डरतौ गे' गाने पर झूमीं RJD नेत्री। बिहार में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। राजद, भाजपा, जदयू, कांग्रेस, लोजपा सहित बिहार की सभी राजनीतिक दलें चुनाव की तैयारियों में जुटी है। राज्य में इस बार NDA बनाम महागठबंधन के बीच मुकाबला होना है। एनडीए की ओर से केंद्र से पीएम मोदी तो राज्य से नीतीश कुमार का चेहरा आगे है। दूसरी ओर महागठबंधन की कमान तेजस्वी यादव के हाथों ..

बिहार में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। राजद, भाजपा, जदयू, कांग्रेस, लोजपा सहित बिहार की सभी राजनीतिक दलें चुनाव की तैयारियों में जुटी है। राज्य में इस बार NDA बनाम महागठबंधन के बीच मुकाबला होना है। एनडीए की ओर से केंद्र से पीएम मोदी तो राज्य से नीतीश कुमार का चेहरा आगे है। दूसरी ओर महागठबंधन की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में है। वहीं चुनावों के करीब आते ही नेताओं की हर गतिविधि मायने रखती है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की महिला नेता बीमा भारती का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बीमा भारती कई और महिलाओं और पुरुषों के साथ नाच करती नजर आ रही है।
बीमा भारती थिरकती नजर आ रही हैं
इस वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह वो गीत है, जिस पर बीमा भारती थिरकती नजर आ रही हैं। दरअसल बीमा भारती जिस गीत पर थिरकती दिख रही है, उसके बोल है- 'लालू यादव डरलौ ना, तेजस्वी ना डरतौ गे...' मतलब कि लालू यादव नहीं डरे तेजस्वी भी नहीं डरेंगे। बीमा भारती के वायरल वीडियो में नीचे यह लिखा हुआ है कि "कुछ लोग को बुरा लग सकता है, लेकिन गांव की रीति रिवाज को नहीं भूलना चाहिए।"बता दें कि बीमा भारती का यह वीडियो केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि RJD के अंदरूनी जोश और तेजस्वी यादव को लेकर उम्मीदों का प्रतीक भी बनता दिख रहा है।
बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा था
बता दें 2024 में हुए उपचुनाव में रूपौली से बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने 8 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। जबकि दूसरे नंबर पर जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल को 59824 वोट मिले थे। वहीं राजद प्रत्याशी बीमा भारती को 30619 वोट मिले थे। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 में भी पूर्णिया की सीट से आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट से भी निर्दलीय पप्पू यादव ने मात दी थी। बीमा की जमानत भी जब्त हो गई थी। बता दें कि बीमा भारती का यह वायरल वीडियो जहां एक ओर आत्मविश्वास और जोश दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर यह भी दर्शाता है कि वह मैदान छोड़ने को तैयार नहीं हैं।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने अपने अंदाज़ में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। वो भी संगीत और उत्सव के रंग में।