बिहार चुनाव से पहले अनिल सहनी की नई सियासी राह,RJD छोड़ भाजपा में हुए शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व राज्यसभा सांसद और विधायक अनिल सहनी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता...

बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व राज्यसभा सांसद और विधायक अनिल सहनी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। यह घटनाक्रम आगामी चुनावों को देखते हुए सियासी हलकों में खासा चर्चा का विषय बन गया है।RJD की ओर से अनिल सहनी को इस चुनाव में ‘स्टार प्रचारक’ के रूप में घोषित किया गया था, लेकिन पार्टी से अचानक उनकी दूरी और फिर इस्तीफा ने कई राजनीतिक समीकरणों को बदलने के संकेत दिए हैं।
RJD को झटका, BJP को संबल?
अनिल सहनी ने RJD प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उसी दिन पटना स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, सहनी का यह कदम RJD के लिए बड़ा झटका है। एक अनुभवी नेता और संगठनात्मक पकड़ रखने वाले सहनी के पार्टी छोड़ने से BJP को प्रदेश में चुनावी मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।
अनिल सहनी का राजनीतिक सफर
अनिल सहनी का राजनीतिक सफर कई दलों से होते हुए BJP तक पहुंचा है। वे पहले जनता दल (यूनाइटेड) – JDU से जुड़े थे और JDU की ओर से राज्यसभा भी पहुंचे। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ली और पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाई।
अब BJP में शामिल होकर उन्होंने एक बार फिर अपने सियासी रुख में बड़ा बदलाव किया है। यह कदम न केवल आगामी चुनावों को प्रभावित कर सकता है, बल्कि राज्य की राजनीतिक दिशा और दलगत समीकरणों को भी नया मोड़ दे सकता है।